IPL 2026

ईरान में चल रहे युद्ध के बीच US प्रेसिडेंट ट्रंप ने पुतिन से बात की, जानें क्या हुई चर्चा

रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बात की. इस दौरान उन्होंने वेस्ट एशिया में बढ़ते युद्ध पर चर्चा की.

Grok AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. करीब एक घंटे की बातचीत में उन्होंने वेस्ट एशिया में बढ़ते युद्ध पर चर्चा की. बता दें कि US और इजराइल एक हफ्ते से ज्यादा समय से ईरान पर बमबारी कर रहे हैं. ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों पर मिसाइल हमलों से जवाब दिया है. वहीं, हिजबुल्लाह ने इजराइल में रॉकेट दागना जारी रखे हुए हैं.

ईरानी स्टेट टीवी ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया था कि अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई अब नए सुप्रीम लीडर हैं. उन्होंने अपने पिता की जगह ली है, जिन्हें युद्ध के पहले दिन मार दिया गया था. हालांकि, इनके सुप्रीम लीडर बनते ही हमलों में ये घायल हो गए थे. 

US मार्केट में आई अचानक से तेजी: 

जियोपॉलिटिकल टेंशन के बावजूद, वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ. बता दें कि तेल की कीमतें लगभग 120 USD प्रति बैरल से गिरकर 90 USD से नीचे आ गईं हैं. इस गिरावट ने लड़ाई से जुड़े कई दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद लोगों को शांत करने में मदद की. 

जंग पर ट्रंप का क्या है कहना:

यूएस राष्ट्रपति ने कहा है कि जंग पूरी हो चुकी है लेकिन यह एक नए देश की शुरुआत है. उन्होंने इशारा किया है कि US ईरान के भविष्य में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है. US उन दूसरे देशों की मदद करने के लिए काम कर रहा है जो होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल पर निर्भर हैं, जिसमें चीन भी शामिल है. 

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान खराब न्यूक्लियर वेपन साइट की जगह ग्रेनाइट से सुरक्षित एक नई न्यूक्लियर वेपन साइट बना रहा है. उन्होंने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर प्लान को बचाने के लिए अपनी मिसाइलों का इस्तेमाल करना चाहता है.

महंगाई और फ्यूल की कीमतों पर ट्रंप: 

ट्रंप ने रिपब्लिकन से कहा कि उन्होंने महंगाई को हरा दिया है, भले ही US गैसोलीन की कीमतें एक महीने में 20% बढ़कर $3.48 प्रति गैलन हो गईं. उन्होंने वादा किया कि कीमतें जल्द ही और गिरेंगी.

वहीं, पेंटागन ने कन्फर्म किया है कि केंटकी के एक 26 साल के आर्मी स्टाफ सार्जेंट की सऊदी अरब में मौत गई है, जिन्हें 1 मार्च को हुए हमले में चोट लगने के बाद मौत हो गई. बता दें कि उसी दिन कुवैत के एक पोर्ट पर छह आर्मी रिज़र्विस्ट भी मारे गए थे. नए वीडियो सबूतों ने इस बात की चिंता फिर से बढ़ा दी है कि US मिलिट्री ने ईरान के एक एलिमेंट्री स्कूल पर हमला किया हो सकता है, इस हमले में कथित तौर पर कम से कम 165 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे.