इंग्लैंड की परेशानी बढ़ी, वापस स्वदेश लौट गया ये खिलाड़ी
Bhoopendra Rai
12 Feb 2024
तीसरा टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला गुजरात के राजकोट में होना है.
इंग्लैंड को बड़ा झटका
राजकोट टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिनर जैक लीच पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.
जैक लीच
जैक लीच को पहले मैच में ही घुटने में चोट आई थी. वो दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे. इलाज के लिए वे स्वदेश लौट रहे हैं.
दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे
लीच लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हैं. इससे पहले जुलाई 2023 में भी वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐशेज सीरीज नहीं खेल पाए थे.
शोएब मुशीर
दूसरे टेस्ट में जैक लीच की जगह शोएब मुशीर को प्लेइंग 11 में जगह मिली थी. लीच के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है.
अब ये स्पिनर बचे
जैक लीच के बाहर होने के बाद इंग्लैंड के पास टॉम हार्टले, शोएब बशीर और रेहान अहमद ही बचे हैं.
पहले टेस्ट में 2 विकेट लिए थे
जैक लीच ने सीरीज में सिर्फ पहला टेस्ट खेला, जिसमें उन्होंने 2 शिकार किए थे. उसे मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था.
भारत के खिलाफ प्रदर्शन
टीम इंडिया के खिलाफ बाएं हाथ के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर जैक लीच ने अपने पूरे करियर में 6 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 21 विकेट लिए हैं.
सीरीज का हाल
अगर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की बात करें तो यह फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. इंग्लिश टीम ने पहला जबकि भारत ने दूसरा टेस्ट अपने नाम किया था.
शुरुआती दो टेस्ट का हाल
हैदराबाद में इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी. फिर विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ने 106 रनों से जीत दर्ज की थी.
कब-कब होंगे बचे मैच
अब तीसरा मैच 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा. इसके बाद चौथा टेस्ट 23, जबकि पांचवा यानी आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में होगा.