IND vs ENG 1st Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में चल रहे पहले टेस्ट का आज तीसरा दिन है. पिछले दो दिन टीम इंडिया के नाम रहे. टीम इंडिया ने पहली पारी में 436 रन बनाए हैं. तीसरे दिन के पहले सेशन में महज 15 रनों के भीतर ही आखिर के अपने 4 विकेट गंवा दिए. भारत ने 421 रनों से पारी आगे बढ़ाई थी और 436 रनों पर पूरी टीम आलआउट हो गई है.
टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी रवींद्र जडेजा ने 87 रनों की खेली. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जमाए. दूसरी सबसे बड़ी पारी केएल राहुल से बैट से निकली, जिन्होंने 123 गेंदों पर 68 रन बनाए. उनसे पहले ओपन यशस्वी जायसवाल 74 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए थे. इस तरह यह तीनों ही बैटर शतक बनाने से चूक गए.
Jadeja (87), KL Rahul (86) and Jaiswal (80) with key contributions as India take a big lead in Hyderabad #INDvENG
▶️ https://t.co/WzuwYpQAGX pic.twitter.com/4D6vAplNFH— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 27, 2024Also Read
पहली पारी में टीम इंडिया ने 121 ओवर में 436 रन बनाए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे, इसलिए टीम अपनी दूसरी पारी 190 रन से पिछड़ने के बाद शुरू करेगी. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में रूट ने 4 विकेट लिए, जबकि 2-2 विकेट रेहान अहमद और टॉम हार्टले को मिले. इस पिच पर स्पिनर्स का जलवा दिखा है.
भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 175 रनों की लीड ले ली थी. अब आज वह ज्यादा से ज्यादा टारगेट देकर इंग्लैंड को बैटिंग कराने की कोशिश में होगी. टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा शतक पूरा कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने 19 रनों की दरकार है. फिलहाल वह 81 रनों पर नाबाद हैं. उनके साथ क्रीज पर अक्षर पटेल हैं, जो 35 रन बना चुके हैं.
India’s batting depth makes England’s spinners toil as the hosts end Day 2 with a big lead 👊https://t.co/WzuwYpQ2Rp | #INDvENG pic.twitter.com/slktvNPQia
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 26, 2024
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, रेहान अहमद, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच और मार्क वुड।