IND vs ENG: जडेजा ने चलाई तूफानी 'तलवार',अंग्रजों के होश उड़ाने के बाद मुस्कुराए


Bhoopendra Rai
27 Jan 2024

पहला टेस्ट

    भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडिय में खेला जा रहा है.

जडेजा का कमाल

    टीम इंडिया के लिए खेल के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने कमाल किया. वह छठवें नंबर पर बैटिंग करने आए और इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान कर दिया.

शतक से 19 रन दूर

    रवींद्र जडेजा 123 गेंद खेलकर 81 रनों बर नाबाद हैं. दूसरे दिन के आखिरी सेशन में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया. वे शतक से 19 रन दूर हैं.

टीम को मजबूत स्थिति में ले गए

    रवींद्र जडेजा ने केएल राहुल के साथ 64 और फिर केएस भरत के साथ 141 बॉल पर 68 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है.

83वें ओवर में फिफ्टी जमाई

    रवींद्र जडेजा ने भारतीय पारी के 83वें ओवर की तीसरी बॉल पर कवर में शॉट खेला और तीन रन दौड़कर 50 का आंकड़ा पूरा किया.

आइकॉनिक सॉर्ड सेलिब्रेशन

    रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाने के बाद अपना आइकॉनिक सॉर्ड सेलिब्रेशन किया. इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

मैच का हाल

    इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे. भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए हैं.

175 रनों की लीड

    टीम इंडिया के पास अब 175 रनों की लीड हो गई है. स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन पर नाबाद हैं.

किसने कितने रन बनाए

    टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 86, यशस्वी जायसवाल ने 80, श्रीकर भरत ने 41, श्रेयस अय्यर ने 35, रोहित शर्मा ने 24 और गिल ने 23 रन बनाए.

More Stories