menu-icon
India Daily

IND vs ENG: आयरलैंड की हार भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया, जानिए मौसम, पिच और संभावित प्लेइंग XI

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. लेकिन उससे पहसे मौसम, पिच और संभावित प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजर रहेगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs ENG: आयरलैंड की हार भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया, जानिए मौसम, पिच और संभावित प्लेइंग XI
Courtesy: ANI

आयरलैंड से क्लीन स्वीप होने के बाद अब  भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को इंग्लैंड के रिवरसाइड ग्राउंड में भारतीय समयानुसार 10:00 बज से खेला जाएगा. आयरलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी. भारतीय टीम के सामने विदेशी परिस्थितियों में खुद को साबित करने की चुनौती होगी, जबकि इंग्लैंड घरेलू हालात का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा. मैच से पहले जानते हैं कैसी होगी इंग्लैंड की पिच और मौसम का मिजाज. 

सीरीज की शुरुआत पर सबकी नजर

टी20 विश्व कप के बाद दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है. भारत और इंग्लैंड जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगे. घरेलू मैदान पर खेल रही इंग्लैंड की टीम आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, जबकि भारत विदेशी परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर लय हासिल करने की कोशिश करेगा.

पिच रिपोर्ट

अब अगर रिवरसाइड की पिच की बात करें तो रिवरसाइड की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट दे सकती है. हालांकि बाद में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. इस कारण टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों के अनुसार पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम उन परिस्थितियों का फायदा कैसे उठा पाती है. 

वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने की आशंका जताई जा रही है और हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है. इसके बावजूद पूरा मैच के होने की उम्मीद है.  बुधवार को तापमान 14°C से 16°C के बीच रहेगा.  फैंस इस पूरे मैच का लुत्फ उठा पाएंगे. 

ENG vs IND हेड टू हेड

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में रिकॉर्ड के अनुसार भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 T20I मुकाबलों खेले जा चुके हैं. इनमें भारत ने 18 मैच में जीत दर्ज की  है, जबकि इंग्लैंड को 11 जीत मिली हैं. हालिया मुकाबलों में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा है. पिछले पांच मैचों में भारत ने चार जीत दर्ज कर बढ़त बनाई है.

ENG vs IND संभावित XI

इंग्लैंड संभावित XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

भारत संभावित XI: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव