भारत और अफगानिस्तान के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है. इस मुकाबले में गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए. गुरनूर ने एक बार फिर अपनी पेस से दर्शकों का दिल जीता.
हालांकि इस जीत में भारतीय बल्लेबाजों, मुख्य रूप से कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन का योगदान अहम रहा जिन्होंने क्रमश: 154 और 125 रन बनाकर टीम के लिए 224 रन जोड़े और भारत एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा.
India storm to an unassailable 2-0 lead after a commanding win over Afghanistan 💪
— ICC (@ICC) June 17, 2026
📝: https://t.co/pqGCOtr7E7 pic.twitter.com/TRvlkHAshI
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 49.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 402 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने 403 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 110 गेंदों में शानदार 154 रन और ईशान किशन ने 79 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा ने भी 39 गेंदों में 48 रन बनाए. विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम मैच में कुछ खास रोमांच पैदा नहीं कर सकी और पूरी टीम 44.3 ओवरों में 232 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने सर्वाधिक 79 रन बनाए. सिद्दीकुल्लाह अटल ने 50 गेंदों में 42, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 33 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया. हालांकि उनकी ये पारियां टीम को जिताने में नाकाफी साबित हुईं और आखिरकार टीम को 170 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा.
इस मैच में एक बेहद दिलचस्प रिकॉड भी बना. अफगानिस्तान ने पहली बार भारत को वनडे क्रिकेट में ऑल-आउट किया. शानदार बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. गिल ने 110 गेंदों में शानदार 154 रन बनाए. यह बतौर कप्तान उनका पहला वनडे शतक था.
First ODI century as Captain 💯
— BCCI (@BCCI) June 17, 2026
Second consecutive POTM award 🏆
Shubman Gill is simply unstoppable right now! 💥
Relive his knock ▶️ https://t.co/eD2JpCeGHO#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/dt8LFfg5mS
शुरू से लेकर आखिर तक अफगानिस्तान कहीं भी मुकाबले में खड़ा हुआ नजर नहीं आया. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा. आज का मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. अब शनिवार को भारत क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा.