menu-icon
India Daily

Paul Pogba: डोप में फंसा FIFA World Cup विजेता, दिग्गज पर लगा 4 साल का बेन लगा

Paul Pogba: पॉल पोगबा फुटबॉल जगत के बड़े नामों में से एक हैं. फ्रांस टीम के इस मिडफील्डर पर 4 साल का बेन लगा दिया है.

India Daily Live
Paul Pogba: डोप में फंसा FIFA World Cup विजेता, दिग्गज पर लगा 4 साल का बेन लगा

Paul Pogba: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर पॉल पोगबा का करियर खत्म हो सकता है. डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें 4 साल के लिए बेन कर दिया गया है. युवेंटस के इस मिडफील्डर को  इटली लीग में खेलने के दौरान टेस्टोस्टेरोन के लिए पॉजिटिव पाया गया था. ये वही पॉल बोग्बा हैं, जो साल 2018 के फीफी विश्व कप चैंपियन फ्रांस टीम का हिस्सा थे. 

दरअसल, पिछले साल यानी 20 अगस्त 2023 को उडिनीज में जुवेंटस की 3-0 की जीत के बाद किए गए टेस्ट में टेस्टोस्टेरोन का पता चला. इसके बाद अक्टूबर में दूसरा सैंपिल लेकर जांच हुई, जिसमें पोग्बा पॉजिटिव पाए गए. यह हार्मोन एथलीट्स की सहनशक्ति को बढ़ाता है. फुटबॉलर ने इटली की एंटी डोपिंग एजेंसी के साथ कोई समझौता नहीं किया था. 

पोग्बा को सितंबर 2023 में इटली के नेशनल डोपिंग एजेंसी (NDO इटालिया) ने अस्थाई रूप से निलंबित किया था. जिसके बाद यह मामला देश की एंटी डोपिंग कोर्ट के सामने चलाया गया और अब उन्हें 4 साल के लिए बेन कर दिया गया. 

पॉल बोग्बा के बारे में जानिए

  • पॉल पोगबा फ्रांस के फुटबॉलर हैं. वो मिडफील्ड खिलाड़ी हैं. 
  • फ्रांच, मैनचेस्ट, यूनाइटेड और युवेंटस के लिए फुटबॉल खेला.
  • इस खिलालड़ी ने 2013, 2014, 2015 और 2016 की 4X इटली लीग सीरीज ए चैंपियन जीती थी. 
  • 2013, 2014 और 2-16 में 3X इटली सुपर कप जीता था.
  • 2X इंग्लिश लीग कप विनर रहे
  • 1X फीफा विश्व कप 2018 में टीम का हिस्सा रहे
  • 1X अंडर 20 फीफा विश्व 2013 विनर टीम का हिस्सा रहे
  • 1X यूरोपा लीग 2017 चैंपियन टीम का हिस्सा रहे.

पॉल बोग्बा का करियर

पॉल पोगबा फुटबॉल जगत के बड़े नामों में से एक हैं. क्लब करियर में कुल 446 मैच खेले. इस दौरान 99 असिस्ट और 76 गोल किए. नेशनल टीम के लिए 91 मैचों में 9 असिस्ट और 11 गोल किए हैं.  यह खिलालड़ी अगले महीने यानी 15 मार्च को 31 साल का हो जाएगा. 4 साल का प्रतिबंध लगने से उनका करियर खत्म माना जा रहा है.