फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. पुर्तगाल के कप्तान ने साफ कर दिया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका अंतिम विश्व कप होगा. अब सभी की नजरें स्पेन के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं.
यह कहानी शुरू होती है 2002 में एक दुबला-पतला 17 साल का लड़का 14 अगस्तको इंटर मिलान के खिलाफ UEFA चैंपियंस लीग क्वालीफाइंग मैच में स्पोर्टिंग CP के अपना पहला सीनियर मैच खेलने उतरा था. इसके बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड की जर्सी पहनकर इंग्लैंड आया. किसी ने नहीं सोचा था कि यह लड़का एक दिन फुटबॉल का सबसे बड़ा नाम बन जाएगा.
Ronaldo in Sporting https://t.co/YJeVzokgev pic.twitter.com/dlT8Y8hyHQ
— Gaffer of Gotham🇵🇹 (@UtdGotham) June 26, 2026Also Read
- IND vs ENG: क्या 3rd T20I में टूटेगा 'टीम इंडिया की हार का सिलसिला? नॉटिंघम में अय्यर की कप्तानी की बड़ी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
- FIFA WC: 7 जुलाई को होगी पुर्तगाल-स्पेन की टक्कर, किसकी होगी क्वार्टर फाइनल में एंट्री? जानें हेड टू हेड, टॉप गोल स्कोरर
- जीत की खुमारी में गंवाया होश... अजीबोगरीब तरीके से चोटिल हुए जॉर्डन हेंडरसन, बढ़ी इंग्लैंड की चिंता
पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले कहा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का अंतिम विश्व कप होगा. 41 वर्षीय रोनाल्डो सोमवार को टेक्सास के अर्लिंग्टन में स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. उन्होंने अपने करियर में 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 सहित छह विश्व कप खेले हैं. इस बार ग्रुप स्टेज में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करके वह छह अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने. इसके बाद उन्होंने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी से गोल कर विश्व कप नॉकआउट मुकाबलों में भी अपना पहला गोल दर्ज किया. रोनाल्डो ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके दिल के सबसे करीब रहेगा, उन्हें इस बार दर्शकों का प्यार और माहौल सबसे अलग महसूस हुआ.
रोनाल्डो ने कहा कि विश्व कप जीतना उनका सपना जरूर है लेकिन इससे उनकी पहचान नहीं बदलेगी. उनके मुताबिक उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है और अब किसी एक ट्रॉफी से उनकी उपलब्धियों का आकलन नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी विश्व कप जीतना चाहता है लेकिन अंत में चैंपियन केवल एक टीम बनती है. रोनाल्डो ने यह भी माना कि उम्र के साथ अनुभव और समझ बढ़ती है. उन्होंने आलोचना करने वालों का भी धन्यवाद किया और कहा कि कठिन समय इंसान को और मजबूत बनाता है. उन्होंने बताया कि अब वह केवल उन लोगों पर ध्यान देते हैं जो उनका समर्थन करते हैं.
🚨💣 BREAKING: Cristiano Ronaldo is RETIRING from international football after the World Cup, his sister announces.
— Madrid Zone (@theMadridZone) July 2, 2026
Tonight could be his last ever game for Portugal 💔 pic.twitter.com/KILUM4iuQw