FIFA World Cup 2026: रविवार को मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका में इंग्लैंड के सामने मेक्सिको से ज्यादा बड़ा दुश्मन होगा 2,240 मीटर की खतरनाक ऊंचाई. इससे लड़ने के लिए इंगलैंड ने एक हथियार तैयार किया है. एक ऐसा हथियार जिसका नाम सुन भी लोग चौंक जांएगे. 'VIAGRA'...
वियाग्रा सिर्फ बेडरूम की दवा नहीं है. इसका असली नाम सिल्डेनाफिल है और यह खून की नसों को चौड़ा करती है. खासकर फेफड़ों की नसों को. जब ऊंचाई पर ऑक्सीजन कम होती है तो यही दवा खिलाड़ियों के फेफड़ों में खून का बहाव बेहतर बनाती है. सबसे मजेदार बात है कि WADA ने इस पर कोई रोक नहीं लगाई है. इसका मतलब यह पूरी तरह कानूनी है. अर्जेंटीना के क्लब यूनियन डी सांता फे ने इक्वाडोर के क्विटो में ऐसा कर भी चुके हैं जो 2,850 मीटर की ऊंचाई पर है.
यहां एक मजेदार किस्सा भी है. इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर कार्लटन कोल ने खुलासा किया था कि 2010 वर्ल्ड कप के ट्रेनिंग कैंप में उनके साथी खिलाड़ियों ने मजाक में उन्हें वियाग्रा खिला दी थी. बाद में हंसते हुए उन्होंने कहा 'मैं उस दिन तीन पैरों से दौड़ रहा था.' पूरा इंग्लैंड लोटपोट हो गया था लेकिन अब यही मजाक 2026 में असली रणनीति बनने की कगार पर है. कोच थॉमस ट्यूशेल ने माना कि एज्टेका में गेंद पांच गज ज्यादा दूर जाती है और वहां की पतली हवा से खिलाड़ियों की सांसें फूल जाती हैं.
मेक्सिको फैंस पहले ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. इक्वाडोर के खिलाफ राउंड ऑफ 32 से पहले विरोधी टीम के होटल के बाहर*देर रात आतिशबाजी, नारेबाजी और गाड़ियों के तेज इंजन से नींद हराम की गई थी. अब फीफा ने इंग्लैंड के होटल के आसपास कड़ी सुरक्षा और रोडब्लॉक की मंजूरी दे दी है. इस सब प्रश्नों का जवाब हमें रविवार को मिल जाएगा.