menu-icon
India Daily

IND vs ENG Pitch Report: दूसरे T20I के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड पर भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें हेड टू हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था. अब दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs ENG Pitch Report: दूसरे T20I के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड पर भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें हेड टू हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
Courtesy: Pinterest

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था, इसलिए दोनों टीमों के पास अब सीरीज में बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पहली टी20 जीत दर्ज करना चाहेंगे, जबकि हैरी ब्रुक की अगुआई में इंग्लैंड भी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैनचेस्टर की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों किसका साथ देती है.

IND vs ENG हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की टक्कर देखने को मिली है. अब तक भारत-इंग्लिश टीम ने आपस में कुल 23 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें भारत ने 12 मैच में जीत दर्ज की है तो वहीं इंग्लैंड ने 10 मैच में बाजी मारी है और 2 मैच बेनतीजन रहा. तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में बाजी मार पाती है.

पिच रिपोर्ट 

मैनचेस्ट के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच की बात करें तो यहां कि पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां कि सतह पर अच्छी उछाल और तेज आउटफील्ड बड़े शॉट खेलने में मदद करेगी. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि स्पिनरों के लिए ज्यादा सहायता की संभावना नहीं है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मैनचेस्टर में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं है. आज तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जिससे पूरे 20 ओवर का मुकाबला होने की संभावना है. दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के लक्ष्य से उतरेंगी, इसलिए दर्शकों को एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी.

IND vs ENG संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।