ENG vs IND, Sai Sudarshan Test Debut: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में भारत के लिए युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने डेब्यू किया है. इस मुकाबले के जरिए वे टेस्ट क्रिकेट में कदम रख चुके हैं और इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है. सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में बेहतरीन खेल दिखाया था और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.
सुदर्शन के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के लिए टेस्ट कैप थमाई गई है. ऐसे में उम्मीद होगी कि वे इस सीरीज में कमाल का खेल दिखाएं और अपनी प्रतिभा को साबित करें. ऐसे में उनके डेब्यू को लेकर एक गजब का संयोग बन रहा है, जिससे ये संकेत मिल रहे हैं कि वे बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं.
दरअसल, सुदर्शन ने आज यानी 20 जून को टेस्ट में डेब्यू किया है और उनसे पहले कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस दिन डेब्यू किया है और वे टीम इंडिया के लिए सुपरस्टार बने हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सुदर्शन भी उसी तरह टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे और अगले कई सालों तक भारत को अपनी सेवाएं देते रहेंगे.
Test Cap number 3⃣1⃣7⃣
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
Congratulations to Sai Sudharsan, who is all set to make his Test Debut 🙌
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/wn8kaXdln6
बता दें कि 20 जून 1996 को भारत के लिए सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने 20 जून 1996 को भारत के लिए पर्दापण किया था और वे आगे चलकर भारत के लिए सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बने. इसके अलावा विराट कोहली ने भी 20 जून 2011 को अपना टेस्ट डेब्यू किया था और वे भी एक महान खिलाड़ी बने. ऐसे में देखना होगा कि सुदर्शन आने वाले समय में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं.
अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदर्स पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 29 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लगभग 40 की औसत के साथ 1957 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं.