menu-icon
India Daily

ENG vs IND 5th Test: ऋषभ पंत की जगह नंबर 5 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? चौंकाने वाला नाम आया सामने

ENG vs IND 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारत के लिए ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट सबसे मुश्किल होने वाला है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पंत की जगह बल्लेबाजी करने नंबर पांच पर कौन आएगा.

mishra
ENG vs IND 5th Test: ऋषभ पंत की जगह नंबर 5 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? चौंकाने वाला नाम आया सामने
Courtesy: @BCCI

ENG vs IND 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ 31 जुलाई 2025 से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच से पहले भारत के लिए मुश्किल होने वाली हैं. क्योंकि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह पर बल्लेबाजी करने के लिए नंबर 5 पर कौन आएगा.

इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने एक चौंकाने वाला नाम सुझाया है, जो भारतीय टीम की रणनीति को बदल सकता है. बता दें कि पंत की जगह चौथे टेस्ट मैच में वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और शतक लगाया था.

रविंद्र जडेजा बन सकते हैं नंबर 5 के बल्लेबाज

संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रविंद्र जडेजा को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त बताया. उन्होंने 8 पारियों में 113.50 की शानदार औसत से 454 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. बांगर का कहना है, "जडेजा ने इस सीरीज में लगभग 500 रन बनाए हैं और 900 गेंदों का सामना किया है. उनकी गेंदबाजी को अभी बोनस मान लीजिए. वह पूरी तरह से एक बल्लेबाज के रूप में नंबर 5 पर खेल सकते हैं."

जडेजा की गेंदबाजी बोनस

बांगर ने जडेजा की गेंदबाजी को इस सीरीज में 'बोनस' करार दिया. उनका मानना है कि जडेजा की बल्लेबाजी इतनी मजबूत है कि उन्हें एक शुद्ध बल्लेबाज के रूप में देखा जा सकता है. उनकी यह राय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पंत की अनुपस्थिति में भारत को नंबर 5 पर एक भरोसेमंद बल्लेबाज की जरूरत है. जडेजा का अनुभव और मौजूदा फॉर्म उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार बनाता है.

ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर की भूमिका

पंत की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल संभालेंगे, जो पिछले दो टेस्ट में भी यह भूमिका निभा चुके हैं. बांगर ने सुझाव दिया कि जुरेल को नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है. इसके अलावा, पिछले टेस्ट में शतक जड़ने वाले वाशिंगटन सुंदर भी नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए एक विकल्प हो सकते हैं. बांगर ने कहा, "सुंदर ने नंबर 5 पर शतक बनाया है, इसलिए वह भी इस स्थान के लिए उपयुक्त हैं. लेकिन जडेजा का अनुभव उन्हें इस रोल में ज्यादा फिट बनाता है."