ओवल में केएल राहुल के भरोसे क्यों है टीम इंडिया?
Praveen Kumar Mishra
30 Jul 2025
पांचवां टेस्ट मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच द ओवल में 31 जुलाई से खेला जाना है.
केएल राहुल का नाम
इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एक्टिव प्लेयर में सिर्फ केएल राहुल का नाम शामिल है.
राहुल द्रविड़
ओवल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज में राहुल द्रविड़ सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 443 रन बनाए हैं.
सचिन तेंदुलकर
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर 272 रनों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.
रवि शास्त्री
रवि शास्त्री का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है और उन्होंने ओवल में 253 रन बनाए हैं.
राहुल नंबर 4 पर
नंबर 4 पर इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम शामिल है और उन्होंने इस मैदान पर 249 रन बनाए हैं.