T20 World Cup 2024: इन दिनों टी20 विश्व कप 2024 चल रहा है, जिसमें बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम पर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडरा गया है. अमेरिका-वेस्टइंडीज में चल रहे इस मेगा टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. लगातार 2 मैच हारने के बाद उनकी खूब आलोचना भी हो रही है, इस बीच पाकिस्तान टीम में शामिल 3 फ्लॉप खिलाड़ियों के लिए गुड न्यूज मिली है. इन खिलाड़ियों को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 की नई टीम एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने अपने साथ जोड़ लिया है.
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है. जिसमें वेस्टइंडीज के अलावा अलग-अलग देशों के खिलाफ शिरकत करने वाले हैं. इस सीजन नई टीम एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की एंट्री हुई है. ये उसका डेब्यू सीजन है, जिसनमें 12 खिलाड़ियों को साइन किया है, इसमें पाकिस्तान के वो 3 खिलाड़ी भी हैं, जो इस वक्त टी20 विश्व कप 2024 में टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं.
पाकिस्तान के इन 3 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत
नई फ्रेंचाइजी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम और तूफानी ओपनर फखर जमान की तिकड़ी को अपने साथ जोड़ा है. नई फ्रैंचाइजी ने तीन बार की चैंपियन जमैका तल्लावाह की जगह ली है. फाल्कन्स ने ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर क्रिस ग्रीन और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को भी साइन किया है. अब ये टीम जुलाई में होने वाले ड्राफ्ट में 5 खिलाड़ी और अपने साथ जोड़ेगी.
🇦🇬@simadwasim , @iamamirofficial and @FakharZamanLive headline signings for the @AntiguaFalcons for #CPL24. #BiggestPartyInSport #CricketPlayedLouder #BeInIt
— CPL T20 (@CPL) June 10, 2024
READ MORE: https://t.co/x8iz0kTkMo pic.twitter.com/icU6UUJEzV
कब तक चलेगा CPL 2024
सीपीएल का 2024 संस्करण 28 अगस्त से 6 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें दस साल में पहली बार एंटीगुआ में मैच खेले जाएंगे. इस बार बारबाडोस, गुयाना, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया और त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भी मैच होना है. खास बात ये है कि गुयाना के प्रोविडेंस में नेशनल स्टेडियम फाइनल की मेजबानी करेगा.
एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स टीम का स्क्वॉड
इमाद वसीम, फखर जमान, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलन, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद आमिर, क्रिस ग्रीन, हेडन वॉल्श जूनियर, शमर स्प्रिंगर, केल्विन पिटमैन, ज्वेल एंड्रयू, जोशुआ जेम्स.