menu-icon
India Daily

T20 WC 2024: ग्रुप A से PAK के साथ इस मजबूत टीम का भी खेल खत्म! कौन मारेगा सुपर 8 में एंट्री?

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 में अभी ग्रुप स्टेज के मैच हो रहे हैं. अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी पाकिस्तान-इंग्लैंड का सुपर 8 में जाने का सपना टूटता दिख रहा है.

भूपेंद्र कुमार राय
Edited By: Bhoopendra Rai
T20 WC 2024: ग्रुप A से PAK के साथ इस मजबूत टीम का भी खेल खत्म! कौन मारेगा सुपर 8 में एंट्री?
Courtesy: Twitter

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 में अब तक 21 मैच हो चुके हैं. ग्रुप स्टेज में रोमांच भरपूर दिखा, कुछ छोटी टीमों ने जलवा दिखा तो कुछ बड़ी टीमें इस बार फ्लॉप हुई हैं. इस सीजन हिस्सा ले रही कुल 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. हर एक ग्रुप में 5 टीमें हैं. सभी ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से भिड़ रही हैं. 21 मैचों के बाद ग्रुप ए में तस्वीर थोड़ी-थोड़ी साफ हो गई है कि आखिरी इस ग्रुप से कौन से दो टीमें सुपर 8 में एंट्री करेंगी. 

ग्रुप ए से भारत-अमेरिका टीम नंबर एक पर है, जो सुपर 8 में जाने की दहलीज पर हैं, जबकि इस ग्रुप से पाकिस्तान-आयरलैंड पर बाहर होने का खतरा मंडरा गया है, नीचे जानिए सभी टीमों की कंडीशन और सुपर 8 में जाने का समीकरण. ग्रुप स्टेज में कोई भी टीम अधिकतर 8 अंक हासिल कर सकती है, जबकि अगले दौर में जाने के लिए 6 अंक काफी होंगे.

ग्रुप स्टेज से बाहर हुई

ग्रुप ए- इस ग्रुप में कुल 5 टीमें हैं. भारत ने दो मैच खेले और दोनों में जीत दर्ज करके नंबर 1 पर है. दूसरे नंबर पर अमेरिका की टीम है, जिसने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं. इन दोनों ही टीमों का सुपर 8 में जाना तय माना जा रहा है, पाकिस्तान 2 मैच हाकर चौथे नंबर पर है. अगर वो अपने सभी मैच जीत भी लेती है तब भी संभव नहीं है कि वो सुपर 8 में जा पाए, क्योंकि उु

ग्रुप ए में शामिल सभी टीमें

1. भारत- 4 में से अपने शुरुआती दो मुकाबले जीते हैं और 4 अंकों के साथ नंबर एक पर है. भारत एक मैच जीतते ही 6 अंकों के साथ सुपर 8 में एंट्री कर लेगी. 

2. अमेरिका- अमेरिका की टीम ने भी अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं, इस टीम के पास 4 अंक हैं. उसे अगले 2 मैच भारत-आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. इनमें से एक भी मैच जीती तो वो सुपर 8 में एंट्री करेगी. 

3. कनाडा- इस टीम ने 2 में से एक मैच जीता, जबकि एक हारा है. टीम के पास 2 अंक हैं और वो तीसरे नंबर पर है. कनाडा को अगले मैच भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है, जिसमें इनकी टीम मुश्किल है. ऐसे में इस टीम का बाहर होना तय है.

4. पाकिस्तान- पाकिस्तान अपने शुरुआती 2 मैच हार चुकी है. अगला एक मैच हारते ही वो लीग स्टेज से बाहर होगी. अब पाकिस्तान को कोई चमत्कार ही सुपर 8 में एंट्री करा सकता है. पाकिस्तान को सबसे पहले बहुत बड़े मार्जिन से अपने दोनों मैच जीतने होंगे, साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका की टीम अपने अगले दोनों मैच हार जाए. 

5. आयरलैंड- इस टीम ने अपने शुरुआती 4 में से 2 मैच जीते हैं. टीम दोनों मैच हारकर प्वाइंट टेबल में आखिरी नंबर पर है. अब अगर आयरलैंड अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीत भी लेती है तो उसे दुआ करनी होगी कि भारत और अमेरिका दोनों टीमें बड़े अंतर से अपने बचे हुए मैच हार जाएं, जो संभवन नहीं है. आयरलैंड को अभी अमेरिका-पाकिस्तान से भिड़ना है. ऐसे में इस टीम का बाहर होना तय माना जा रहा है.