menu-icon
India Daily

'और मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह...', धोनी के पोस्ट पर कोच गंभीर ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस हो गए कायल

गौतम गंभीर ने भी धोनी के संदेश पर प्रतिक्रिया दी. टी20 विश्व कप जीतने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने लिखा, “और मुस्कुराने की इससे बड़ी वजह क्या हो सकती है.

Anuj
Edited By: Anuj
'और मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह...', धोनी के पोस्ट पर कोच गंभीर ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस हो गए कायल

नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद एक और दिलचस्प पल सामने आया.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा भारतीय कोच गौतम गंभीर के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ताना बातचीत हुई. दोनों के रिश्तों को लेकर वर्षों से चर्चा होती रही है, लेकिन इस बार फैंस ने दोनों दिग्गजों के बीच गर्मजोशी और सम्मान की झलक साफ देखी.

इंस्टाग्राम पर धोनी का पोस्ट

भारत की जीत के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'अहमदाबाद में इतिहास बना, टीम और सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई. आप लोगो को खेलते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा. कोच साहब की स्माइल आप पर बहुत अच्छी लग रही है, स्माइल के साथ इंटेंसिटी एक किलर कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया. एन्जॉय करो दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर).' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

गौतम गंभीर का रिएक्शन

गौतम गंभीर ने भी धोनी के संदेश पर प्रतिक्रिया दी. टी20 विश्व कप जीतने की खुशी में डूबे गंभीर ने लिखा, “और मुस्कुराने की इससे बड़ी वजह क्या हो सकती है. आपको देखकर अच्छा लगा.” दोनों के बीच यह संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत माना. 

स्टेडियम में भी दिखे धोनी

फाइनल मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद के स्टेडियम में मौजूद थे. वह मैदान पर भी नजर आए और 2024 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा के साथ ट्रॉफी के पास खड़े दिखाई दिए. इस पल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब साझा की गई.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने तूफानी अर्धशतक लगाए. तीनों बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने आक्रमक पारी खेली. इन सभी बल्लेबाजों के दम पर भारत ने 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. 

गेंदबाजों ने काम किया आसान

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत ही खराब रही. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा और विरोधी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया. लगातार गिरते विकेटों के बीच न्यूजीलैंड की टीम बिखर गई और भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.