menu-icon
India Daily

वनडे में नंबर तीन के नए बादशाह बाबर आजम, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

एक दिवसीय मैचों में नंबर तीन पर खेलने के मामलें में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
वनडे में नंबर तीन के नए बादशाह बाबर आजम, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली : एक दिवसीय मैचों में नंबर तीन पर खेलने के मामलें में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. अपने कैरियर की शुरुआत से ही नंबर 3 के लिए सबसे सफल खिलाड़ी माने जाने वाले विराट अब पीछे हो गए हैं. इसके लिए नए बादशाह पाकिस्तान टीम के कप्तान बने हैं.

साल 2019 से ही विराट चल रहे हैं पीछे

साल 2019 में हुए वर्ल्ड कप के बाद से नंबर 3 के सबसे सफल खिलाड़ी बाबर आजम बने थे. पाकिस्तानी कप्तान ने इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए 72.15 की औसत से 1876 रन बना चुके हैं. वहीं इसके बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं जो 48.21 की औसत से 1591 रन बनाए हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ हैं जिन्होंने 59.42 की औसत से 1129 रन बनाए हैं.

पिछले वर्ल्ड कप में भी बाबर कोहली से थे आगे

साल 2019 में खेल गए विश्व कप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 8 पारियों में 67.71 की औसत से 474 रन बनाए थे. वहीं विराट कोहली ने 9 पारियों में 55.38 की औसत से 443 रन बनाए थे.
इस पूरे आकंड़े से समझा जा सकता है कि विराट पिछले विश्व कप से ही तीसरे नंबर पर बाबर से काफी पीछे चल रहे हैं.

इसे भी पढे़ं-  Azadi : 15 अगस्त को जब भारतीय हॉकी टीम ने लगाई थी ओलंपिक में गोल्ड की हैट्रिक