David Warner: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड वार्नर टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला उनके करियर की आखिरी टेस्ट होगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रयु मैकडोनाल्ड ने डेविड वार्नर को तीनों फॉर्मेट का महान खिलाड़ी करार दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि वार्नर की कमी ऑस्ट्रेलिया को खलेगी. क्योंकि उनके पास जिस तरह का टैलेंड है, उसे रिप्लेस करना आसान नहीं होगा.
cricket.com.au से बातचीत के दौरान एंड्रयु मैकडोनाल्ड ने डेविड वार्नर की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा 'इस वक्त वो शायद ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट के सबसे महानतम खिलाड़ी हैं. वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं. उनकी कमी ऑस्ट्रेलिया को खलने वाली है. मुझे पता है कि कई बार उनकी आलोचना भी हुई है, लेकिन हमने देखा है कि टीम में उनकी क्या अहमियत है. यही वो वजह है, जिसके चलते वार्नर का सिलेक्शन टीम में लगातार होता रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जमाकर खुद को साबित भी किया था.'
Coach and selector Andrew McDonald said that all options for David Warner's replacement remained open for discussion https://t.co/LWijiFeROP
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 30, 2023
एंड्रयु मैकडोनाल्ड से पहले टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल भी डेविड वार्नर का तारीफ कर चुके हैं. उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर, वीरेंदर सहवाग जितने ही खतरनाक हैं. सहवाग टेस्ट मैचों में काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी किया करते थे, लेकिन इसके बाद डेविड वॉर्नर का नंबर आता है.
Ahead of his final Test next week, David Warner is labelled by Andrew McDonald as Australia's greatest all-format player 🐐 #AUSvPAK pic.twitter.com/lqw36rKjJS
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 30, 2023
डेविड वार्नर का टेस्ट क्रिकेट करियर शानदार रहा है. 111 मैचों की 203 पारियों में उन्होंने 44.59 की औसत से 8695 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 3 दोहरे शतक, 26 शतक और 36 अर्धशतक निकले हैं. इस खिलाड़ी ने 70.27 के स्ट्राईक रेट से टेस्ट में बल्लेबाजी की है. उनका हाई स्कोर 335 रहा है.