Asian Hockey Champions Trophy 2024: इन दिनों चीन के हुलुनबुइर शहर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की धूम है. 8 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को होना है. टीम इंडिया ने अपने लगातार 4 मैच जीतकर अब तक अजेय है. आज उसे अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है. यह मुकाबला हुलुनबुइर में दोपहर 1:15 बजे से शुरू होगा.
इस सीजन भारतीय हॉकी टीम प्वाइंट टेबल में लगातार 4 जीत के साथ नंबर एक पर है, जबकि पाकिस्तान 4 में से 2 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है. यह दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.
कहां देख पाएं लाइव मैच?
भारत और पाकिस्तान मैच होने वाले हॉकी मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 10-1 और 10-1 HD पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर होगी. इस टूर्नामेंट में भारत को मिलाकर कुल 6 टीमें खेल रही हैं, जिनमें चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, और पाकिस्तान शामिल हैं. इस सीजन का सेमीफाइनल 16 जबकि खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है.
A rivalry that never gets old! 🏑🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 14, 2024
Team India🇮🇳 is charged up to conquer the field in the Men’s Asian Champions Trophy 2024 clash against Pakistan🇵🇰 at 1:15PM. Tune in LIVE on Sony Sports TEN 1 and Sony LIV.
The excitement is building what do you think the final score will… pic.twitter.com/FFPpZUVx2O
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत का सफर
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में पाकिस्तान का सफर
भारत बनाम पाकिस्तान, पहला हॉकी मैच कब हुआ था?
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी का पहला मैच 1956 में खेला गया था. यह दोनों टीमें ओलंपिक के फाइनल में भिड़ी थीं. उस मैच को भारत ने 1-0 से जीतकर गोल्ड पर कब्जा किया था.
ओवरऑल पाकिस्तान का पलड़ा भारी
180 मैचों में भारत ने 66 जबकि पाकिस्तान ने 82 जीत दर्ज कीं. 32 मैच ड्रा रहे. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया का दबदबा है, कुल 11 मैच दोनों टीमों के बीच हुआ, जिनमें से 7 भारत ने जीते, 2 पाकिस्तान के खाते में गए. एक मुकाबला ड्रॉ रहा.