दिग्गज डॉन ब्रैडमैन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1 कदम दूर हैं Virat Kohli
India Daily Live
14 Sep 2024
भारत बनाम बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है.
विराट कोहली
पहला मुकाबला चेन्नई में होना है. विराट कोहली जनवरी 2024 के बाद एक बार फिर एक्शन में दिखने वाले हैं.
सर डॉन ब्रैडमैन
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट के निशाने पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा.
विराट के नाम 29 शतक
विराट अपने करियर में अब तक 113 टेस्ट में 29 सेंचुरी लगा चुके हैं. इतनी ही सेंचुरी सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने बनाई थीं.
कौन सा रिकॉर्ड
अगर विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक और ठोक देते हैं तो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने के मामले में ब्रैडमैन से आके निकल जाएंगे.
ब्रैडमैन दिग्गज क्रिकेटर
ऑस्ट्रेलिया के सर डोनाल्ड ब्रैडमैन दिग्गज क्रिकेटर रहे. उन्होंने अपने करियर में 52 मैचों की 80 पारियों में 6996 रन बनाए थे.
29 शतक, 12 दोहरे शतक
डोनाल्ड ब्रैडमैन के करियर में बैटिंग औसत 99.94 का है, जो सबसे ज्यादा है. उनके नाम 29 शतक, 12 दोहरे शतक और 13 फिफ्टी हैं.
विराट के नाम भी 29 शतक
विराट ने 2011 में डेब्यू के बाद से अब तक 113 मैच खेले, जिसनमें कुल 29 शतक और 30 फिफ्टी जमाई हैं.
चौथे नंबर पर
विराट भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. नंबर एक पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 51 शतक जमाए हैं.