एशिया कप 2025 का शेड्यूल आ गया है जिसमें भारत और पाकिस्तान के आमने-सामने होगें. इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मेरा मानना है कि अगर पाकिस्तान से खेलना है तो हर टूर्नामेंट में खेलो, सिर्फ ICC टूर्नामेंट तक सीमित न रहो. अगर नहीं खेलना है, तो फिर किसी में भी मत खेलो. सरकार तय करेगी कि क्या सही है और क्या गलत. मुझे यकीन है कि सरकार BCCI से बातचीत करके जो भी निर्णय लेगी, वही अंतिम होगा."
जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप 2025 के शेड्यूल के एलान हो चुका है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा शनिवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा और भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा. बीसीसीआई ने इस पर सहमति जताई है और एसीसी की बैठक में भारतीय बोर्ड द्वारा हरी झंडी देने के बाद दोनों देशों का आमना-सामना लगभग तय माना जा रहा है.
गौरतलब है कि हाल ही में हुए पहलगाम हमले और उसके बाद चले ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ है. ऐसे में भारत-पाक मैच को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए कई फैंस ने यहां तक कह दिया कि भारत को पूरे एशिया कप से ही बाहर हो जाना चाहिए. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मेरा मानना है कि अगर पाकिस्तान से खेलना है तो हर टूर्नामेंट में खेलो, सिर्फ ICC टूर्नामेंट तक सीमित न रहो. अगर नहीं खेलना है, तो फिर किसी में भी मत खेलो.
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On India to face Pakistan in the Asia Cup 2025, Former Indian Cricketer and Congress Leader Mohammad Azharuddin says, "There is no objection. My stand is that you should play every tournament with Pakistan, not just ICC tournaments. If you play,… pic.twitter.com/wMsjsiqsdl
— ANI (@ANI) July 28, 2025
इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, जिस कारण वह मुकाबला रद्द करना पड़ा. बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, आधिकारिक स्तर पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि मैच तय समय पर ही होगा.
बीसीसीआई ने अब तक पाकिस्तान के बहिष्कार को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान ग्रुप ए में हैं. शेड्यूल के अनुसार भारत 10 सितंबर को यूएई, 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा. इसके बाद सुपर फोर चरण की शुरुआत 20 सितंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा.