16 साल के करियर में कभी भी Run Out नहीं हुआ ये भारतीय दिग्गज
India Daily Live
01 Sep 2024
अनोखे रिकॉर्ड
क्रिकेट में कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनके बारे में जानकर फैंस अक्सर चौंक जाते हैं.
16 साल का करियर
टीम इंडिया का एक बल्लेबाज 16 साल के क्रिकेट करियर में कभी रन आउट नहीं हुआ.
कौन है ये दिग्गज
ये क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि कपिल देव हैं, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में शामिल हैं.
पहला विश्व कप जिताया
ये वही कपिल देव हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 1983 में पहला विश्व कप खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया था.
687 विकेट
कपिल देव के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 687 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है.
9031 रन
कपिल देव ने अपने इंटरनेशनल करियर में बल्ले से 9031 रन भी बनाए थे.
क्रिकेट करियर
कपिल देव ने 131 टेस्ट में 5248 रन, जबकि 225 वनडे में 3783 रन बनाए हैं.
कुल कितने विकेट
स्टार आलराउंडर रहे कपिल देव ने टेस्ट में कुल 434 जबकि वनडे में 253 शिकार किए हैं.