menu-icon
India Daily

क्रिकेट में फिर से वापसी करने वाले हैं एबी डी विलियर्स! मिस्टार 360 ने फैंस को दी गुड न्यूज

Ab De Villiers: अफ्रीका पूर्व महान बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने क्रिकेट में दोबारा से वापसी के संकेत दिए हैं. बता दें कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक से क्रिकेट को अलविदा कह दिया थाऔर फैंस को मायूस कर दिया था. हालांकि, अब मिस्टर 360 ने वापसी का बड़ा संकेत दिया है और वे एक बार फिर से मैदान के चारों तरफ बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए तैयार हैं.

mishra
क्रिकेट में फिर से वापसी करने वाले हैं एबी डी विलियर्स! मिस्टार 360 ने फैंस को दी गुड न्यूज
Courtesy: X

Ab De Villiers: साउथ अफ्रीका पूर्व महान बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने क्रिकेट में दोबारा से वापसी के संकेत दिए हैं. बता दें कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक से क्रिकेट को अलविदा कह दिया थाऔर फैंस को मायूस कर दिया था. हालांकि, अब मिस्टर 360 ने वापसी का बड़ा संकेत दिया है और वे एक बार फिर से मैदान के चारों तरफ बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए तैयार हैं.

एबीडी का कहना है कि वे अपने बच्चों के लिए मैदान पर वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं. बता दें कि पूर्व महान बल्लेबाज ने आंखों में कम रोशनी के कारण क्रिकेट को अलविदा कहा था क्योंकि उन्हें गेंद को देखने में परेशानी हो रही थी और इसी को ध्यान में रखते हुए इस खिलाड़ी ने क्रिकेट को खेलना छड़ दिया था. हालांकि, अब वे एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं.

बच्चों के लिए क्रिकेट खेलेंगे एबी डी विलियर्स

डी विलियर्स ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था. उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले जिससे फैंस का खूब मनोरंजन हुआ. हालांकि, पिछले कुछ सालों से उन्हें प्रशंसक क्रिकेट खेलते हुए नहीं देख सके हैं. ऐसे में अब इस खिलाड़ी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वे वापसी की बात कह रहे हैं.

पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि "मुझे लगता है कि मैं अभी भी क्रिकेट खेल सकता हूं. मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं. मेरी आंखें अब अच्छी तरह से काम कर रही हैं और मुझे लगता है कि मैं गेंद को बल्ले से आसानी से हिट कर सकता हूं और अपने क्रिकेट का आनंद ले सकता हूं. मैं अपने बच्चों के लिए क्रिकेट खेलना चाहता हूं. अगर मैं क्रिकेट में वापस आता हूं तो ये सिर्फ मेरे बच्चों और परिवार की वजह से होगा. मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे मुझे खेलता हुआ देख सकें."

IPL से भी ले लिया था संन्यास

डी विलियर्स ने आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था और इसी वजह से फैंस को और भी निराशा हाथ लगी थी. वे आईपीएल में 2021 में आखिरी बार कोलकाता के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दिए थे. ऐसे में अब अगर वे वापसी करते हैं, तो देखना होगा कि आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं या नहीं.