menu-icon
India Daily

'मेरा ऑनलाइन हैरेसमेंट हुआ है...', गोल्ड जीतते ही इमान खलीफ ने दर्ज कराई शिकायत

अल्जीरिया की महिला बॉक्सर जेंडर विवाद को लेकर खूब चर्चाओं में रहीं. इमान खलीफा पर यहां तक बायोलॉजिकल मेल होने का भी आरोप लगाया गया. अब गोल्ड जीतने के बाद इमान ने शिकायत दर्ज कराया है. इमान खलीफ ने फ्रांस में ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए कानूनी शिकायत दर्ज कराई है, उनके वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी.

India Daily Live
'मेरा ऑनलाइन हैरेसमेंट हुआ है...', गोल्ड जीतते ही इमान खलीफ ने दर्ज कराई शिकायत
Courtesy: Social Media

अल्जीरिया की महिला बॉक्सर ईमान खलीफ पेरिस ओलंपिक में काफी चर्चा में रहीं. उनके लिंग को लेकर विवाद हुआ. आरोप लगा कि ईमान ने अपना लिंग परिवर्तन कराया है. हालांकि सारे विवादों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ओलंपिक में वुमेंस 66 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया. इमान ने चीन की यांग लियू के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता. 

अल्जीरिया की महिला बॉक्सर जेंडर विवाद को लेकर खूब चर्चाओं में रहीं. इमान खलीफा पर यहां तक बायोलॉजिकल मेल होने का भी आरोप लगाया गया. अब गोल्ड जीतने के बाद इमान ने शिकायत दर्ज कराया है. इमान खलीफ जो लिंग पात्रता विवाद के केंद्र में हैं ने फ्रांस में ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए कानूनी शिकायत दर्ज कराई है, उनके वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी.

नबील बौडी ने एक बयान में कहा कि मुक्केबाज इमान खलीफ ने एक नई लड़ाई शुरू करने का फैसला किया है. ये लड़ाई न्याय, गरिमा और सम्मान के लिए लड़ाई है. खलीफ ने पेरिस अभियोजकों के समक्ष बढ़े हुए ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई है.

सभी मैच एकतरफा जीता

इमान खलीफ ने 16वें राउंड का मैच इटली की बॉक्सर एंजेला कैरिनी के खिलाफ खेला था. इमान खलीफ के सामने इटली बॉक्सर ने कुछ सेकेंड में ही मुकाबला छोड़ दिया था और वह रिंग से बाहर चली गई थीं. उनका नाक टूट गया था. क्वार्टर फाइनल में इमान खलीफा का भिड़ंत हंगरी की ल्यूका अन्ना हामारी से हुई थी. इस मैच में ईमान खलीफा ने 5-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. सेमीफाइनल में अल्जीरिया की बॉक्सर ने थाईलैंड की जंजेम सुवानाफेंग को 5-0 से हरा दिया.  फाइनल में इमान खलीफ का मैच चीन के यांग लियू के साथ था. गोल्ड मेडल मैच को इमान ने एकतरफा कर दिया और लियू को 5-0 से हराया.