menu-icon
India Daily

LIVE Lionel Messi India Tour Live: स्टेडियम में तोड़फोड़ के बाद ऑर्गेनाइजर को किया गया गिरफ्तार

Lionel Messi India Tour Live: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी 70 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और भारत की कई जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात करने वाले हैं.

mishra
Lionel Messi India Tour Live: स्टेडियम में तोड़फोड़ के बाद ऑर्गेनाइजर को किया गया गिरफ्तार
Courtesy: X

Lionel Messi India Tour 2025 Live: विश्व के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी का भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. उन्होंने अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा अनावरण किया है. उनके लिए कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया था और यहीं पर उन्होंने वर्चुअल माध्यम से अपनी प्रतिमा का अनावरण किया है.

मेसी भारत के 3 दिन के दौरे पर हैं, जहां वे कोलकाता के बाद हैदराबा, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में जाने वाले हैं. तो वहीं उन्होंने शाहरुख खान से मुलाकात की है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने वाले हैं. 

03:59:23 PM

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दी प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि फैंस की भावनाओं के साथ आयोजकों ने खिलवाड़ किया है.

 

03:25:12 PM

ऑर्गेनाइजर को किया गया गिरफ्तार

साल्ट लेक स्टेडियम में फैंस के द्वारा तोड़फोड़ के बाद ऑर्गेनाइजर को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि फैंस को मेसी के जल्दी निकलने से गुस्सा आ गया था और इसी वजह से उन्होंने स्टेडियम में तोड़फोड़ शुरु कर दी.

02:59:40 PM

फैंस के पैसे होंगे वापस

पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने कहा, "प्रशंसकों में कुछ तरह का गुस्सा या चिंता थी क्योंकि वे कह रहे थे कि मेसी नहीं खेल रहे हैं. योजना यह थी कि वे यहां आएंगे, हाथ हिलाएंगे, कुछ लोगों से मिलेंगे और चले जाएंगे. अब सरकार ने एक समिति गठित कर दी है जो सभी पहलुओं की जांच करेगी, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या आयोजकों की ओर से कोई गड़बड़ी हुई थी या कुछ और. आयोजक संबंधित लोगों को लिखित में दे रहे हैं कि बेचे गए टिकटों का पैसा वापस कर दिया जाए. अब स्थिति नियंत्रण में है हमने आयोजक को हिरासत में ले लिया है."

 

02:44:52 PM

मंत्री सुजीत बोस का बयान

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि मेसी अपनी प्रतिमा का अनावरण करते बहुत खुश थे. हमने स्टैच्यू का अनावरण वर्चुअल तरीके से इसलिए कराया क्योंकि प्रशासन ने हिदायत दी थी कि ज्यादा लोगों के आने से समस्या हो सकती है.

 

02:35:11 PM

फैंस में जोरदार गुस्सा

साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के कम समय तक रुकने की वजह से फैंस काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि 12 हजार का टिकट लेकर आए और देखने को भी नहीं मिला. ये लोगों के साथ स्कैम है.

 

02:24:19 PM

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

स्टेडियम में फैंस के तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. उन्होंने स्टेडियम के बाहर जमा हुए फैंस भगाने की कोशिश ताकि मामला अधिक न बिगड़े.

 

02:21:22 PM

सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

कोलकाता के स्टेडियम में तोड़फोड़ होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी है.

 

02:19:54 PM

कोलकाता में मची भगदड़

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी अधिक समय तक नहीं रुके और इसके बाद फैंस में गुस्सा देखने को मिला. इसी कड़ी फैंस ने स्टेडियम में तोड़फोड़ शुरु कर दी. 

 

02:16:09 PM

भारत दौरे पर लियोनल मेसी

महान फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरअण किया है.