कोलकाता: IND vs West Indies Live Score T20 World Cup Today Match Live Cricket Score Updates: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहम मैच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी जारी है.
आपको बता दें कि भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और इतिहास रचने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरी हैं. साल 2024 में खेले गए T20 World cup में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था. साल 2007 में भी भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया था. टूर्नामेंट के इतिहास में आज तक कोई भी टीम लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. लेकिन ग्रुप स्टेज में ही 12 टीमों को बोरिया बिस्तर बंध गया. सुपर-8 राउंड के लिए 8 टीमों ने क्वालीफाई किया था. इन 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ थी. तीन टीमें (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड) पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. भारत या वेस्टइंडीज में से जो जीतेगा, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा.
07:57:41 PM
भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 100 रन पूरे कर लिए है.
07:42:50 PM
वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. उन्होंने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप को 32 रनों पर चलता किया.
07:26:33 PM
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरूआत की है.
07:00:30 PM
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है.
06:38:31 PM
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
06:35:31 PM
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
06:09:13 PM
भारतीय समयानुसार, शाम 6:30 बजे टॉस होगा.
05:48:13 PM
भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह व अर्शदीप सिंह.