T20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई. आज हुए पाकिस्तान और श्रीलंकर पर न्यूजीलैंड की नजरें टिकी थी. कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका को कम से कम 65 रन के अंतर से हराना था. उसे 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था, श्रीलंका की टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया.
पाकिस्तान के श्रीलंका को 147 के स्कोर से नीचे रोकने में नाकाम रहने के बाद कीवी टीम ने आखिरी चार में अपनी जगह पक्की कर ली. ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पार करने के लिए यह मैच जरूरी था. ग्रुप D में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड थी.
𝙎𝙚𝙢𝙞-𝙛𝙞𝙣𝙖𝙡 𝙗𝙤𝙪𝙣𝙙 🇳🇿
New Zealand seal their spot among the final four at the #T20WorldCup 👏 pic.twitter.com/gVWJoBkKMJ— ICC (@ICC) February 28, 2026Also Read
इंग्लैंड ने ग्रुप-2 से टॉप पर रहकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी. वहीं साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 से पहले क्वालिफायर हैं. न्यूजीलैंड अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका मुकाबला ग्रुप-1 की दूसरी टीम से होगा. पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही बाहर हो गए हैं.
All to play for! 👊#TeamIndia is raring to go in our final contest of the Super 8 stage 🇮🇳#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/vb0YW8cXAv
— BCCI (@BCCI) February 28, 2026
ग्रुप-1 में अब चौथी और आखिरी सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल (1 मार्च 2026) ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होने वाला मैच करो या मरो वाला है. साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं, इसलिए IND vs WI का विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेगा. अगर भारत जीता तो वे सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे, जबकि हारने पर बाहर हो जाएंगे. यह मैच टूर्नामेंट के लिए बेहद रोमांचक होगा.
1. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप, 2026 - पहला सेमी-फाइनल
ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप, 2026 - दूसरा सेमी-फाइनल
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप, 2026 - फाइनल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद