menu-icon
India Daily

IND W vs NED W, Live update: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड की बारी! विश्व कप में दूसरी जीत पर स्मृति-हरमनप्रीत की नजर

महिला टी20 विश्व कप दिन प्रतिदिन और रोचक होता जा रहा है. पाकिस्तान को मात देने के बाद अब भारत की बेटियां नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उतरेंगी.  पहली जीत के बाद टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी. 

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND W vs NED W, Live update: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड की बारी! विश्व कप में दूसरी जीत पर स्मृति-हरमनप्रीत की नजर
Courtesy: X (@BCCIWomen)

IND W vs NED W, Live update: महिला टी20 विश्व कप दिन प्रतिदिन और रोचक होता जा रहा है. पाकिस्तान को मात देने के बाद अब भारत की बेटियां नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उतरेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच बुधवार यानी 17 जून 2026 को लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम पर खेला जाएगा.  ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. बता दें पहली जीत के बाद टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी. 

पाक के खिलाफ स्मृति मंधाना (68), हरमनप्रीत कौर (36) और ऋचा घोष की 34 रनों की तूफानी पारी खेली थी, इसके बाद दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में दमखम दिखाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ स्पेल डालते हुए 4 ओवर में 5 विकेट झटके, जिसकी बदौलत टीम को 64 रनों से जीत हासिल हुई. अब भारतीय टीम उसी प्रकार इस मैच में जीत के साथ विश्व कप में अपनी प्रबल दावेदारी पेश करना चाहेगी.