menu-icon
India Daily

LIVE IND vs SA LIVE Score, 4th T20I: घने कोहरे के कारण रद्द हुआ मैच, अब कहां होगी दोनों टीमों के बीच आखिरी टक्कर?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है, जिसका चौथा मुकाबला लखनऊ के अटल बिहार वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले जाना था. लेकिन घने कोहरे के कारण मैच को रद्द करने का फैसला किया गया है.

Anuj
Edited By: Anuj
IND vs SA LIVE Score, 4th T20I: घने कोहरे के कारण रद्द हुआ मैच, अब कहां होगी दोनों टीमों के बीच आखिरी टक्कर?
Courtesy: @TheYorkerBall X account

लखनऊ: India vs South Africa 4th T20I LIVE Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है, जिसका चौथा मुकाबला लखनऊ के अटल बिहार वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले जाना था. लेकिन घने कोहरे के कारण मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया है. घने कोहरे की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका. अंपायर 6:50, 7:30, 8:00, 8:30, 9:00 और 9.25 बजे मुआयना कर चुके हैं. फिलहाल, भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. अब सीरीज का आखिरी और 5वां टी-20 मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

 

 

09:52:32 PM

घने कोहरे के कारण चौथा टी-20 मैच रद्द

लखनऊ के अटल बिहार वाजपेयी एकाना स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले चौथे टी-20 मैच को रद्द कर दिया गया है.

09:03:01 PM

कोहरे की चादर में फंसा चौथा टी20 मैच, 9.25 बजे होगा निरीक्षण

इंस्पेक्शन के बाद एक बार फिर कोई फैसला नहीं हुआ है, अब रात 9.25 बजे अगले इंस्पेक्शन का इंतज़ार करना होगा.

08:42:51 PM

9 बजे होगा निरीक्षण

कोहरे की वजह से मैच रद्द होने की कगार पर है. अभी तक टॉस नहीं हो पाया है. अब 9 बजे निरीक्षण होगा.

08:15:11 PM

कोहरे की चादर में फंसा चौथा टी20 मैच

कोहरे की चादर में चौथा टी20 मैच फंस गया है.8 बजे के इंस्पेक्शन के बाद भी कोई अच्छी खबर नहीं मिली. अब रात 8:30 बजे एक बार फिर निरीक्षण होगा.

07:36:22 PM

कोहरे में फंसा चौथा टी20 मैच

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला मैच कोहरे की चपेट में आ गया है. टॉस में लगातार देरी हो रही है. अब 8 बजे निरीक्षण होगा.

07:11:17 PM

कोहरे की वजह से टॉस में देरी, 7:30 बजे होगा निरीक्षण

भारत और साउथ अफ्रीका के खेले जाने वाले मैच में कोहरे की वजह से टॉस में देरी हो रही है. अब 7:30 बजे अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे.

06:36:22 PM

कोहरे की वजह से टॉस में देरी, शुभमन गिल पैर में चोट लगने की वजह से मैच से बाहर

कोहरे की वजह से टॉस में देरी हो गई. अब अंपायर 6.50 पर मैदान का निरीक्षण करने वाले हैं. शुभमन गिल पैर में चोट लगने की वजह से आज का मैच नहीं खेल पाएंगे.

06:12:27 PM

थोड़ी देर में होगा टॉस

 बुधवार को भारत लखनऊ में पांच मैचों की सीरीज के चौथे T20I में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. थोड़ी देर में टॉस होगा.