अहमदाबाद, IND vs NED Live Cricket score : भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड 2026 का ग्रुप स्टेज का 36 वां मुकाबला खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला था. भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे. भारत की तरफ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए. भारत ने इस मैच को 17 रन से जीता.
विपक्षी टीम की तरफ से लोगान वैन बीक से सर्वाधिक 3 और आर्यन दत्त ने 2 विकेट लिए. अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप में शून्य पर आउट हुए. बता दें कि भारत की प्लेइंग इलेवन में वांशिगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह की वापसी हुई. कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिली. वहीं अक्षर पटेल को आराम दिया गया है. इस मैच में नीदरलैंड के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. वो लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.
10:38:27 PM
भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हरा दिया है. टूर्नामेंट में भारत का विजय रथ जारी है.
10:18:44 PM
नीदरलैंड का छठा विकेट गिर गया है. इसी के साथ भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है.
10:09:10 PM
नीदरलैंड को 5वां झटका लग गया है. भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
10:01:11 PM
नीदरलैंड का चौथा विकेट गिर गया है. वरुण चक्रवर्ती ने दो गेंद पर लगातार दो विकेट झटके.
10:00:12 PM
नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिर गया है. वरुण चक्रवर्ती ने ऐकरमैन का विकेट लिया.
09:43:16 PM
हार्दिक ने लेविट को किया आउट, वॉशिंगटन सुंदर ने लपका शानदार कैच
09:30:34 PM
35 रनों के स्कोर पर गिरा नीदरलैंड का पहला विकेट, वरुण चक्रवर्ती के खाते में पहली सफलता
09:05:48 PM
नीदरलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई हैं. उन्हें जीतने के लिए 194 रनों का लक्ष्य मिला है.
08:51:30 PM
भारत ने नीदरलैंड को जीतने के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है. निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए.
08:47:26 PM
शिवम दुबे 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनका बाउंड्री पर शानदार कैच टिम वेन डेर ने पकड़ा.
08:31:22 PM
शिवम दुबे ने 25 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगा दी है.
08:12:02 PM
नीदरलैंड ने चौथा विकेट झटक लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर काइल क्लेन ने आउट किया.
08:07:33 PM
भारत का स्कोर 100 रन के पार हो गया है. उसने 13वें ओवर में तीन विकेट खोकर ये आंकडा छुआ है.
07:48:04 PM
तिलक वर्मा फिर से अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए. वो 27 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो गए.
07:27:09 PM
ईशान किशन के आउट होते ही भारत का दूसरा विकेट गिर गया. उन्हें 18 रन पर आर्यन दत्त ने बोल्ड किया.
07:05:46 PM
आर्यन दत्त की गेंद पर अभिषेक शर्मा बोल्ड हो गए हैं. वो वर्ल्ड कप में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए.
06:38:46 PM
नीदरलैंड की टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस.
06:58:36 PM
भारत की प्लेइंग XI: इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंहय
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the contest in Ahmedabad 👌
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
Updates ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED pic.twitter.com/KYEpYmugHX
06:35:45 PM
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव
06:21:15 PM
भारत और नीदरलैंड के बीच ग्रुप ए के मुकाबले का टॉस थोड़ी देर में होगा.
A fourth consecutive victory in sight! 💪
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
📍 Ahmedabad
💻 https://t.co/hIL8Vefajg
📱 Official BCCI App#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED pic.twitter.com/FOZ9TX6hOI
05:18:41 PM
भारत-नीदरलैंड के बीच 18 फरवरी को भिड़ंत होने वाली है. टीम इंडिया इस मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है.