India vs Afghanistan Live Updates, 1st ODI: शनिवार से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई. सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम खत्म हो गया. बारिश के कारण 5:45 बजे से 25 ओवरों का मैच खेला गया. मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.
शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलकर अफगानिस्तान पर 7 विकेट से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 194 रन बनाए थे. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 102 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. रन चेज करते हुए गिल और रोहित मैदान पर उतरे. रोहित ने मैच में कई रिकॉर्ड तोड़े. इसके बाद रोहित जल्द ही रन आउट होकर गुस्से में पवेलियन लौट गए. गिल ने अकेले मोर्चा संभाला और 84 रन बनाकर भारत को पहले वनडे में जीत दिला दी.
10:16:53 PM
अजमतुल्लाह उमरजई के ओवर में शुभमन गिल के चौके के बाद केएल राहुल ने एक्स्ट्रा कवर और मिड-ऑफ पर दो शानदार चौके जड़कर मैच खत्म किया. भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.
10:14:03 PM
ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ बॉल पर श्रेयस अय्यर (12) बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लगा बैठे. सफी ने कोई गलती न करते हुए मिड-ऑन पर कैच लपका और भारत का तीसरा विकेट गिरा.
09:28:08 PM
राशिद खान की फिरकी को ईशान किशन (34) समझ नहीं पाए और गेंद सीधे ऑफ स्टंप उड़ा ले गई. भारत का दूसरा विकेट गिरा.
09:25:53 PM
नबी की गेंद पर शानदार छक्का और दो करारे चौके जड़कर शुभमन गिल ने अपनी शानदार हाफ-सेंचुरी पूरी कर ली है. भारत अब जीत के बेहद करीब है.
09:13:04 PM
गजनफर की खराब गेंद पर गिल (28*) ने कवर्स के ऊपर से बेहतरीन चौका बटोरा. वह अब ईशान किशन (11*) के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.
09:01:04 PM
भारत को लगा बड़ा झटका. तालमेल की कमी से रोहित शर्मा हुए रन आउट. गुस्से में लौटे पवेलियन.
08:47:09 PM
अफगानिस्तान के गेंदबाज शरीफी की खराब गेंदों का भारतीय ओपनर्स ने पूरा फायदा उठाया. पहले रोहित शर्मा ने कवर पॉइंट पर चौका जड़ा और फिर अगली ही गेंद पर शुभमन गिल ने कवर्स की तरफ शानदार शॉट मारकर चार रन बटोरे.
08:30:02 PM
रन चेज शुरू हो गया है. रोहित और गिल भारत के लिए ओपनिंग करेने उतर गए हैं. ओमरजई पहला ओवर डाल रहे हैं.
08:09:31 PM
गुरनूर बरार ने तेज रफ्तार फुल लेंथ गेंद को राशिद खान पूरी तरह मिस कर गए और गेंद सीधे लेग स्टंप्स उड़ाती हुई निकल गई. इसके बाद शरीफी ने उनकी गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ पुल करने का प्रयास किया और कैच आउट हो गए. अफगानिस्तान की टीम 194 रन पर ऑल आउट हो गई.
07:51:21 PM
हर्ष दुबे की शानदार फिरकी पर अजमतुल्लाह उमरजई चकमा खा गए और इसके ठीक बाद, अगली ही गेंद पर अल्लाह गजनफर के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्लिप में खड़े कप्तान शुभमन गिल ने हवा में गोता लगाते हुए एक हाथ से अविश्वसनीय कैच लपक लिया.
07:45:00 PM
अफगानिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाते हुए अनुभवी मोहम्मद नबी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.
07:30:22 PM
एक और विकेट. शाहिदी को भी अब जाना होगा. दुबे ने गेंद को ऑफ से थोड़ा ऊपर फेंका. शाहिदी ने डीप में राहुल को कैच के लिए मारा.
07:27:30 PM
रहमानुल्लाह गुरबाज आउट. बीच का स्टंप उखड़ गया है और गुरबाज खुद पर गुस्सा है. वह इस शतक को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहते थे. उन्होंने 51 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली.
07:27:44 PM
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 48 गेंदों में शतक जड़ दिया.
06:21:57 PM
अर्शदीप सिंह की गेंदबाजीत अफगानी बल्लेबाजों के समझ नहीं आ रही. रहमत शाह को आउट कर उन्होंने अपना दूसरा विकेट लिया. वहीं हर्ष दुबे ने कैच लपका.
06:08:59 PM
अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिर चुका है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुए सेदिकुल्लाह अटल को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.
06:06:20 PM
गुरनूर बरार से इब्राहिम जदरान, आउट. शुभमन गिल ने कैच पकड़ा. बरार को अपने पहले ही ओवर में पहला वनडे विकेट मिला.
05:53:30 PM
मैच शुरू हो गया है. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान क्रीज पर पहुंच गए. रहमानुल्लाह गुरबाज स्ट्राइक पर हैं. अर्शदीप सिंह गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
05:53:36 PM
गिल ने जीता टॉस, पहली गेंदबाजी चुनी. यह 25 ओवर का गेम होगा.
03:17:12 PM
धर्मशाला में हल्की बारिश और तेज हो गई है और मैदान पूरी तरह से कवर से ढक दिया गया है. जिसके बाद आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है कि 20 ओवर के मैच का कट-ऑफ समय शाम 6:32 बजे है.
03:05:47 PM
बता दें मैच 01:30 बजे शुरु होना था. लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया है, इस कारण 2 बजे के बाद से ओवर्स कटना शुरू हो गया है. वहीं कट ऑफ टाइम शाम 6.32 PM का है. अगर इस समय तक मैच शुरु नहीं हुआ तो मैच रद्द हो सकता है.
02:37:40 PM
धर्मशाला में बारिश के कारण खेल बाधित है, वहीं भारतीय टीम धैर्यपूर्वक ड्रेसिंग रूम में बैठी है और आज मैच होने की उम्मीद कर रही है. वहीं, मैदान कर्मचारी भी बारिश के जल्द रुकने की कामना कर रहे हैं ताकि वे मैदान की सफाई शुरू कर सकें.
02:06:34 PM
धर्मशाला में बारिश की वजह से मैदान गीला होने के कारण फिलहाल खेल शुरू होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और केएल राहुल समेत कई खिलाड़ी कुलदीप यादव और अन्य सहायक कर्मचारियों के साथ ड्रेसिंग रूम में समय बिताते नजर आए.
01:52:17 PM
लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण गेंदबाजों के रन-अप को सुरक्षित रखने के लिए कवर बढ़ाए जा रहे हैं. धर्मशाला में सुबह से ही बारिश हो रही है जिस कारण मैच के जल्दी शुरु होने की संभावना नहीं है.
01:29:21 PM
भारत के कप्तान और उप-कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं. गिल को 3,000 वनडे रन पूरे करने के लिए 47 रन और अय्यर को 23 रनों की जरूरत है. हालांकि, उन्हें इस रिकॉर्ड के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि धर्मशाला में अभी भारी बारिश हो रही है.
01:00:53 PM
इस मुकाबले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस की परीक्षा होगी, क्योंकि इस मैच और सीरीज के आधार पर ही रोहित के भविष्य ODI भविष्य का निर्णय होगा.
12:59:02 PM
IND vs AFG मैच से पहले धर्मशाला में बारिश हो रही रही जिस कारण टॉस में देरी हो रही है. इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने खुद की.
🚨 Update from Dharamshala 🚨
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
Toss for the 1️⃣st #INDvAFG ODI has been delayed due to rain.
Stay tuned for more updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/cMPZs6Kj8r
12:59:12 PM
आज भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच खेला जाएगा. आज के मैच के दौरान मौसम का पूर्वानुमान क्या है, पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी, प्लेइंग इलेवन में कौन हैं, चलिए जानते हैं यहां… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक...
12:59:20 PM
शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम शनिवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम से भिड़ेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक...