India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला जाएगा. यह मैच हिमाचल प्रदेश के सुंदर हिल स्टेशन धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाना है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी कर रही है. इस मैच को लेकर सबकी नजर मौसम पर भी है.
कुल खेले गए मैच: 8
भारत ने 7 मैच जीते
अफगानिस्तान की जीत: 0
टाई/कोई परिणाम नहीं: 1
पिच रिपोर्ट:
धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण उच्च स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं. पिच तेज गेंदबाजों, विशेषकर नई गेंद से गेंदबाजी करने वालों के लिए मददगार है.
The God has created a perfect setting for IND vs AFG ODI. Have u made ur plans ?
— Thakur Arun Singh (@ThakurArunS) June 11, 2026
Get ready for exciting action on Saturday at world’s most beautiful stadium. @BCCI pic.twitter.com/Z4UjE8OY2p
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 16 जून तक खराब मौसम की चेतावनी दी है. 13 जून से 16 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे कुछ जगहों पर बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. आज धर्मशाला में हल्की बारिश की उम्मीद है. टेम्प्रेचर 12°C से 18°C के बीच रहने की उम्मीद है.
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक.
बता दें कि पहला मैच धर्मशाला में होने के बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में और तीसरा (अंतिम) मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर मौसम साथ देता है तो शुभमन गिल की टीम विश्व कप की तैयारी में अच्छी शुरुआत कर सकती है.