US Israel Iran War Live Updates: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में हिस्सा ले रहा एक अमेरिकी मिलिट्री रीफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया. 28 फरवरी से मध्य-पूर्व में वॉर चल रही है, तब से अब तक यह चौथा अमेरिकी विमान है जो क्रैश हुआ है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि इजरायली हमलों में ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं.
ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने यह बात कही. ईरान के नए सर्वोच्च नेता, मोजतबा खामेनेई को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कठपुतली बताया. साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. इसके साथ ही नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरान के साथ युद्ध का मकसद ईरानियों को वहां के धार्मिक शासन को उखाड़ फेंकने में सक्षम बनाना है.
10:54:44 AM
ईरान ने दावा किया है कि उसने US विमानवाहक पोत लिंकन पर हमला किया है.
10:53:00 AM
इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ समय पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में एक हमले में हिज्बुल्लाह के एक "ऑपरेटिव" को निशाना बनाया था. हालांकि, सेना ने यह नहीं बताया कि उसका हमला सफल रहा या शहर के किस हिस्से में इसे अंजाम दिया गया.
10:51:39 AM
एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य दुबई में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और धुआं उठता हुआ भी दिखाई दिया.
08:51:43 AM
इजराइल के उत्तरी शहर जरजिर में एक इमारत पर हुए हमले में 30 लोग घायल हो गए. इजराइली प्रसारक कान न्यूज ने आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बताया कि 2 लोग शार्पनेल से और बाकी टूटे कांच से हल्के रूप से घायल हुए. 6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें 12 और 13 साल के 2 बच्चे शामिल हैं.
08:37:31 AM
ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर अपना 44वां मिसाइल हमला किया. फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, IRGC ने उत्तरी इजराइल के शहरों किर्यात शमोना, हदेरा और हाइफा पर कई मिसाइलें दागीं. साथ ही क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों और यूएस फिफ्थ फ्लीट को निशाना बनाया.
08:36:35 AM
ईरान समर्थित इराकी सशस्त्र समूह ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी KC-135 रिफ्यूलिंग विमान गिराने की जिम्मेदारी ली है. समूह ने टेलीग्राम पर कहा कि यह हमला देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में किया गया. हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि दो विमान शामिल थे. एक विमान पश्चिमी इराक में गिरा, दूसरा सुरक्षित इजराइल पहुंचा. CENTCOM ने स्पष्ट किया कि यह दुर्घटना दुश्मन या मित्रवत हमले से नहीं हुई.
07:36:10 AM
A U.S. Air Force KC-135 Stratotanker refuels a U.S. Navy F/A-18F Super Hornet over the middle east during Operation Epic Fury. pic.twitter.com/3z9UzXyLt9
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 12, 2026
07:35:58 AM
ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत ने गुरुवार को कहा कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं करने जा रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा बनाए रखना ईरान का अधिकार है.
07:35:51 AM
The unfolding crisis in the Middle East constitutes a grave threat to international peace and security and has caused immense suffering for civilians.
— António Guterres (@antonioguterres) March 12, 2026
De-escalation and dialogue are the only way out.
I strongly urge all parties to cease the hostilities, uphold international…
07:35:36 AM
सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र में घुस रहे 12 ड्रोन को रोक लिया. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी शुक्रवार को दी. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान, अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में तेल-समृद्ध खाड़ी देशों पर हमले कर रहा है.
07:35:27 AM
इजरायल ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलों की एक नई खेप दागी है. जो इलाके प्रभावित हैं, उनके लोगों को शेल्टर्स में जाने का निर्देश दिया है.