menu-icon
India Daily

LIVE US-Israel-Iran War Live Updates: पुतिन से मिलेंगे अराघची, लेबनान में हमलों से 14 लोगों की मौत

US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस जा रहे हैं. इसके अलावा तेहरान, अमेरिका के साथ युद्ध को रोकने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयास जारी रखे हुए है.

Shilpa Shrivastava
US-Israel-Iran War Live Updates: पुतिन से मिलेंगे अराघची, लेबनान में हमलों से 14 लोगों की मौत
Courtesy: Pinterest

US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस जा रहे हैं. इसके अलावा तेहरान, अमेरिका के साथ युद्ध को रोकने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयास जारी रखे हुए है. सीजफायर पर सहमति बनने के बाद भी इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान पर बमबारी कर रही है. रविवार को, इन हमलों में करीब 14 लोग मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरानी नेता बातचीत करना चाहते हैं तो वो हमारे पास आ सकते हैं या हमें फोन भी कर सकते हैं. यह बयान उन्होंने अपनी टीम का पाकिस्तान का नियोजित दौरा रद्द करने के एक दिन बाद दिया. इसके अलावा हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने इजरायली सैनिकों पर कई हमले किए.

09:16:01 AM

सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे अघराची

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत से पहले सेंट पीटर्सबर्ग पहुंच गए हैं. अघराची की फ्लाइट का कॉलसाइन मिनाब 168 था, जो 28 फरवरी को मिन शहर के एक प्राइमरी स्कूल पर अमेरिका इजरायल के हमले में मारे गए बच्चों की याद में रखा गया था.

09:09:41 AM

होर्मुज खोल देंगे लेकिन परमाणु पर बाद में होगी बात!

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का नया प्रस्ताव अमेरिका को भेजा है, लेकिन परमाणु मुद्दे पर बाद में बात करने की शर्त रखी है. पाकिस्तान के माध्यम से दिया गया यह प्रस्ताव वॉशिंगटन में टेंशन बढ़ा रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

07:38:16 AM

बातचीत रुकने से तेल की कीमतें बढ़ीं

रविवार को तेल की कीमतों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. ग्लोब स्टैंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत $107.35 तक पहुंच गई. यह बढ़ोतरी तब हुई जब सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच नए संघर्ष-विराम (सीजफायर) पर बातचीत की उम्मीदें टूट गईं. अब कीमतें युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से 47 प्रतिशत ज्यादा हैं.

07:38:06 AM

रूस ने ईरान के प्रति अमेरिकी रवैये की आलोचना की

रूस के दूत मिखाइल उल्यानोव का कहना है कि अमेरिका के अल्टीमेटम और ब्लैकमेल ईरान पर काम नहीं करेंगे. 

07:37:52 AM

अमेरिकी सेना ने की ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी

अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी जारी रखे हुए है. सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, उन्होंने ईरानी जलक्षेत्र में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे 38 जहाजों को वापस भेज दिया है. 

07:37:34 AM

रूस के दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान और पाकिस्तान के दौरे के बाद अब रूस जा रहे हैं. ये दौरे इस क्षेत्र में ईरान की बड़ी कूटनीतिक पहल का हिस्सा हैं.