Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मानसून सत्र के दौरान NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर हंगामा लगातार जारी है. आज सुबह 10:30 बजे INDIA गठबंधन के विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करने वाले हैं. इस मुद्दे पर पहले से ही संसद में कामकाज ठप पड़ा हुआ है. गुरुवार को भी मकर द्वार पर NDA और विपक्षी सांसदों के बीच सीधा टकराव देखने को मिला था. दोनों पक्षों ने एक ही समय पर प्रदर्शन किया, जिससे माहौल और ज्यादा गरम हो गया.
विपक्ष की मुख्य मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. उनका कहना है कि पेपर लीक जैसी बड़ी घटना में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. वहीं NDA का आरोप है कि विपक्ष जानबूझकर इस मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं होने दे रहा है और सिर्फ हंगामा कर रहा है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी तीन प्रमुख मांगें भी रखी हैं. पार्टी का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, छात्रों के खिलाफ हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए. इस पूरे विवाद के कारण संसद का कामकाज प्रभावित हो रहा है और मामला और ज्यादा गंभीर बनता जा रहा है.
02:08:58 PM
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
12:18:29 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@VPIndia pic.twitter.com/yfVLOC7MmH
— SansadTV (@sansad_tv) July 24, 2026
12:17:54 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned till 11:00AM on 27.07.2026@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/S1FedeQsMZ
— SansadTV (@sansad_tv) July 24, 2026
12:16:18 PM
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। pic.twitter.com/fGUjpeNkZD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
11:09:54 AM
लगातार हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
11:02:27 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 24, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha@VPIndia
Watch Live: https://t.co/734v9t0EJC pic.twitter.com/1M5wazK1h3
11:02:09 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 24, 2026
Proceedings begin in #LokSabha@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
Watch Live: https://t.co/JWbRm4eMGU pic.twitter.com/OUWrn41iab
11:00:43 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 24, 2026
Today in #RajyaSabha#Parliamentsession @KirenRijiju @arjunrammeghwal@DrLMurugan @VPIndia pic.twitter.com/MPLnIYTP2m
11:00:09 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 24, 2026
Today in #LokSabha #Parliamentsession @KirenRijiju @arjunrammeghwal@DrLMurugan @LokSabhaSectt pic.twitter.com/HT13RIoPEV
10:46:50 AM
केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि वह छात्रों को न्याय दिलाने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 'X' पर बताया कि उन्होंने और जे.पी. नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक के साथ विस्तार से बातचीत की.
10:45:56 AM
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "...क्या यह अपराध करने वालों को दंडित करने के लिए पहले से कोई कानून नहीं था? इसे लागू करने वाली एजेंसी कौन है? क्या किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई है? CBI ने कल इस NEET पेपर लीक के किंगपिन को क्लीन चीट दे दी..." pic.twitter.com/YOTCcfzJ1R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
10:44:25 AM
आज संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन है. आज भी नीट मामले को लेकर विपक्षी पार्टियां हंगामा कर सकती हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार संसद का कामकाज स्थगित होता जा रहा है.