Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में आज से पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर तीखी बहस शुरू हो गई है. सत्र के पहले हफ्ते में विपक्ष के हंगामे के चलते कई बार स्थगन देखा गया. भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज बहस हो रही है. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई. सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर इन मुद्दों पर बोलेंगे. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हस्तक्षेप कर सकते हैं.
दोनों सदनों में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के अलावा कई अन्य नेताओं के साथ सरकार के खिलाफ आरोप का नेतृत्व कर सकते हैं.
09:57:56 PM
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "आपने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया है, अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, उनके जहाजों को हमारे जलक्षेत्र में आने से रोक दिया है, तो फिर आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेलेंगे?
VIDEO | Speaking on Operation Sindoor in Lok Sabha, AIMIM MP Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) said, "You have stopped trade with Pakistan, closed your airspace, stopped their ships from entering our waters, then how will you play cricket match with Pakistan?"#OperationSindoor… pic.twitter.com/il2mBjJR2S
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2025
09:52:58 PM
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं अपने सशस्त्र बलों को बधाई देता हूं. उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया है. मेरे लिए, बहावलपुर में आतंकी शिविरों को नष्ट करना सबसे बड़ी उपलब्धि थी... पाकिस्तानी सेना, ISI और उनके डीप स्टेट भारत को कमज़ोर करना चाहते हैं..."
VIDEO | Speaking on Operation Sindoor in Lok Sabha, AIMIM MP Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) said, "I congratulate our armed forces. They have made India's Operation Sindoor a success. For me, destroying the terror camp in Bahawalpur was the biggest achievement... Pakistan Army,… pic.twitter.com/rqt4L8fU2D
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2025
09:38:31 PM
कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने लोकसभा में कहा, "यह सरकार सैनिकों को युद्ध में भेजती है, लेकिन हमला करने से पहले दुश्मन को चेतावनी देती है. क्या यह हमारे सैनिकों की जान जोखिम में डालना नहीं है?"
VIDEO | "This government sends soldiers to war, but warns the enemy before attacking. Is this not putting the lives of our soldiers at risk?" said Congress MP Praniti Shinde in Lok Sabha.#OperationSindoor
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2025
(Source - Third party) pic.twitter.com/WKNxZAlJie
09:02:45 PM
लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य प्रतिक्रिया के सामने पाकिस्तान का पुराना नारा "भारत को हज़ार घाव देकर लहूलुहान कर दो" नाकाम हो गया है. पाकिस्तान हमारी सेना के सामने 48 घंटे भी नहीं टिक सका.
08:17:57 PM
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि आतंकी हमलों पर भारत पाकिस्तान को डोजियर नहीं डोज देगा.
08:04:17 PM
ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि ये नया भारत है जो आतंकी हमले के बाद भारत मोमबत्तियां नहीं जलाता, दुश्मनों की चिता जलाता है.
07:45:57 PM
प्रणीति सुशीलकुमार शिंदे ने कहा कि अमेरिका के दबाव में सीजफायर हुआ है. पाकिस्तान को कार्रवाई से पहले आगाह किया गया. पीएम मोदी देश को इस मुद्दे पर जवाब दें.
07:06:20 PM
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के बाद दोनों देशों के बीच मध्यस्थता के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल से 17 जून तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.
06:48:01 PM
देश के विदेश मंत्री के लोकसभा में संबोधन के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपको देश के विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं है.
06:45:50 PM
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कूटनीतिक दृष्टिकोण से, विदेश नीति के दृष्टिकोण से, हमारा काम पहलगाम हमले की ग्लोबल समझ को आकार देना था. हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद के लंबे समय से इस्तेमाल को उजागर किया.
06:26:55 PM
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में कहा, "अमेरिका के एक ट्वीट के ज़रिए युद्धविराम की घोषणा करके देश की भावनाओं का अपमान किया गया."
VIDEO | "Country's sentiments were insulted when the ceasefire was announced through a tweet from America," says Congress MP Deepender Hooda (@DeependerSHooda) in Lok Sabha.#MonsoonSession #OperationSindoor
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2025
(Source - third party) pic.twitter.com/gg837ZGD5A
06:04:51 PM
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, 'पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की कोशिश नाकाम रही. मुझे यह देखकर दुख हुआ कि विपक्षी सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की नाकामियों की ओर ध्यान नहीं दिलाया.'
VIDEO | Speaking on Operation Sindoor in the House, BJP MP Baijayant Jay Panda (@PandaJay) says, Pakistan's attempt to retaliate failed, it pained me to see that the opposition's Member of Parliament didn't point out failures of Pakistan during Operation Sindoor."
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2025
(Source -… pic.twitter.com/MBnMYN4t2N
05:23:14 PM
शिवसेना(UBT) सांसद ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर से पहले पहलगाम हमले को लेकर कहा कि हमले के दिन लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर कोई सुरक्षा बल क्यों नहीं था? किसने आदेश दिया कि वहां सशस्त्र बल तैनात न हों? यहीं से जाँच शुरू होनी चाहिए.
VIDEO | “...Why was there no security presence at the popular tourist spot on the day of the Pahalgam attack? Who ordered that the armed forces not be deployed there? This is where the investigation should begin,” said Shiv Sena (UBT) MP Arvind G Sawant, speaking on Operation… pic.twitter.com/FJ1AhOMXn6
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2025
04:54:01 PM
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि मैंने गौरव गोगोई का भाषण सुना. मुझे लगा था कि वे पढ़े-लिखे होंगे और कुछ ठोस बात कहेंगे, लेकिन उन्होंने एक भी उपयोगी शब्द नहीं कहा। उन्होंने एक बार भी हमारे सशस्त्र बलों की तारीफ़ नहीं की. क्या आपके मन में हमारे सैनिकों की कोई कद्र नहीं है? यह यूपीए का ही दौर था जब आतंकवाद ने जन्म लिया और देश में जगह बनाई.
03:27:17 PM
कांग्रेस के सासंद गौरव गोगोई ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम हमले पर वह LG के पीछे नहीं छुप सकते. उन्हें आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
03:14:40 PM
राजनाथ सिंह के संबोधन पर कांग्रेस के सासंद गौरव गोगई ने कहा कि हमने Pok लेने की कोशिश क्यों नहीं की. हम अभी नहीं लेगें तो कब लेंगे.
03:04:11 PM
कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने राजनाथ सिंह के संबोधन पर बात करते हुए कहा कि आपने ये नहीं बताया कि पहलगाम में आतंकी कैसे पहुंचे.
03:01:42 PM
लोकसभा में बोलेते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्ध उन लोगों के खिलाफ किया जाना चाहिए जो हमारे समान स्तर पर हैं. अगर कोई शेर मेंढक को मारता है, तो यह बहुत अच्छा संदेश नहीं देता है। हमारे सशस्त्र बल शेर हैं.
#WATCH | Delhi | Defence Minister Rajnath Singh says, "... War should be taken up against those who are on the same level as us... Goswami Tulsidas says that love and enmity should be on the same level... If a lion kills a frog, it does not give a very good message. Our armed… pic.twitter.com/HQQuF2EHsF
— ANI (@ANI) July 28, 2025
02:43:06 PM
राजनाथ सिंह लोकसभा में कहा कि विपक्ष पूछ रहा है कि हमारे कितने विमान मार गिराए गए, कभी नहीं पूछा कि दुश्मन के कितने विमान मार गिराए.
02:37:29 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं चलेंगे. ये पीएम मोदी की सरकार का स्टैंड हैं.
02:26:10 PM
ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ये खत्म नहीं हुआ है.
#WATCH | Delhi | During debate in Lok Sabha on Operation Sindoor, Defence Minister Rajnath Singh says, "... India paused its action because the predecided political and military objectives were achieved. Saying that this operation was paused under any pressure is baseless and… pic.twitter.com/snWsl5JjDr
— ANI (@ANI) July 28, 2025
02:19:14 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन किसी दबाव में नहीं रोका गया. हमने जो हासिल करना था कर लिया.
02:17:19 PM
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के हमले में हमें बड़ा नुकसान नहीं हुआ. पहलगाम हमले के तुरंत बाद, हमारे सशस्त्र बलों ने कार्रवाई की और नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक और संचालक मारे गए.
02:11:58 PM
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने उन्हें घर पर घुसकर मारा है. पहलगाम हमले के बाद भारत के सैन्य ऑपरेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने ये बात कही.
02:08:35 PM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू कर दी है.
Defence Minister Rajnath Singh opens the debate on Operation Sindoor in Lok Sabha pic.twitter.com/H1tSDOUp9d
— ANI (@ANI) July 28, 2025
01:19:42 PM
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया.
#WATCH | Delhi | Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "Why is the Opposition running away from discussion? These are the same people who demanded a discussion on Operation Sindoor, and now that the government is ready for discussion, why are they running away? Are they… pic.twitter.com/a2YRdErq9a
— ANI (@ANI) July 28, 2025
01:05:11 PM
लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित हो गई है. राज्यसभा पहले से ही दो बजे तक स्थगित है.
#monsoonsession2025 #LokSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/tno8ongvz0
— SansadTV (@sansad_tv) July 28, 2025
12:15:11 PM
लोकसभा की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित, ऑपरेशन सिंदूर पर नहीं शुरू हो सकी चर्चा. राज्यसभा की कार्रवाही भी 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
12:05:49 PM
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे.
11:43:13 AM
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा-
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा होने पर कहा, "आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा होगी जिसमें हम भी शामिल होंगे। हम आज हर किसी को सुनने के लिए उत्सुक हैं।" pic.twitter.com/810jRyhpGE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
11:37:42 AM
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा-
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पी चिदंबरम द्वारा यह कहे जाने पर 'पहलगाम के आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, इसका कोई सबूत नहीं है,' पर कहा, "कई बार जब राजनीतिक अप्रासंगिकता हावी होती है, तो कुछ विरोधाभासी और विवादास्पद बयान दिए जाते हैं। मुझे लगता है कि पी चिदंबरम… pic.twitter.com/1Dzzko3qhP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
11:36:51 AM
#WATCH दिल्ली: पी चिदंबरम द्वारा यह कहे जाने पर 'पहलगाम के आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, इसका कोई सबूत नहीं है,' पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "पी चिदंबरम जब गृह मंत्री थे तब इन्होंने भगवा आतंकवाद की बात उठा कर पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का काम किया था। यही UPA की… pic.twitter.com/y6YYMdtfXd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
11:36:01 AM
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में चर्चा होने पर कहा-
#WATCH | पटना, बिहार: JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में चर्चा होने पर कहा, "अगर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) में यह सहमति बनती है और उसके बाद समय तय किया जाता है तो निसंदेह विपक्ष को अपनी रचनात्मकता का परिचय देना चाहिए। शोर-शराबा और कोहराम के बजाय, जब… pic.twitter.com/nJWYjznGw6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
11:24:07 AM
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने पी चिदंबरम द्वारा यह कहे जाने पर 'पहलगाम के आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, इसका कोई सबूत नहीं है,' पर कहा, "ये लोग ऐसे बयान इसलिए देंगे क्योंकि यह उनकी प्रासंगिकता का सवाल है। मुझे नहीं लगता कि हमें उनके बयानों को ज़्यादा महत्व देना… pic.twitter.com/NduOA4BQtb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
11:19:56 AM
विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित। pic.twitter.com/ZuT109jLgf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
11:16:26 AM
लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के साथ शुरू हुई...
लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के साथ शुरू हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
सोर्स: संसद टीवी pic.twitter.com/iSgjAv1ld1
11:10:37 AM
#WATCH | दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने पी चिदंबरम द्वारा यह कहे जाने पर 'पहलगाम के आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, इसका कोई सबूत नहीं है,' पर कहा, "पी चिदंबरम क्या कह रहे हैं ये वही जानें। सरकार का बयान है कि वे पाकिस्तानी आतंकवादी थे और पाकिस्तान का भारत में आतंकवाद फैलाने का… pic.twitter.com/foLkJUgO49
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
11:09:56 AM
भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने पी चिदंबरम के बयान पर कहा-
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने पी चिदंबरम के बयान पर कहा, "जब लोग राजनीतिक रूप से हतोत्साहित होते हैं, तो वे सवाल पूछते हैं। भारत में राजनीतिक दलों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब बात दुश्मन देश की हो, तो उस पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।" pic.twitter.com/PzHxNJ0BDO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
11:13:30 AM
Lok Sabha LIVE: संसद में 'सिंदूर' पर संग्राम... यहां करें क्लिक
11:02:18 AM
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
11:01:28 AM
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा, "विपक्ष को चर्चा से नहीं भागना चाहिए। वे फिर से चर्चा से भागेंगे... सरकार ने चर्चा के लिए 16 घंटे का समय रखा है, विपक्ष को इस पर चर्चा करनी चाहिए..." pic.twitter.com/Kh9LnQcQ5f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
11:00:53 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे; लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की विशेष चर्चा होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे; लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की विशेष चर्चा होगी। pic.twitter.com/f0iLHY57Uo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
10:35:52 AM
शिवसेना(UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना(UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पी चिदंबरम द्वारा यह कहे जाने पर कि 'पहलगाम के आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, इसका कोई सबूत नहीं है,' पर कहा... वह पूर्व गृह मंत्री रह चुके हैं और कई मंत्रालयों में काम किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 70 वर्षों के… pic.twitter.com/fSHlDg1piO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
10:33:42 AM
#WATCH | दिल्ली: NDA सांसदों ने एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/NYGYw7cKwR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
10:34:56 AM
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा-
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने पी चिदंबरम द्वारा यह कहे जाने पर 'पहलगाम के आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, इसका कोई सबूत नहीं है,' पर कहा, "क्योंकि उन्होंने यह बात रखी है तो निश्यच ही वह आपको और जानकारी दे पाएंगे।" pic.twitter.com/oyt8JFuuE0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
10:32:16 AM
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा-
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा, "ऑपरेशन सिंदूर में फौज के साहस, पराक्रम को हम बधाई देते हैं, अगर उन्हें और मौका मिलता तो शायद वे PoK भी ले लेते। जहां तक पहलगाम का सवाल है तो पहलगाम से पहले भी एक घटना हुई जिसकी… pic.twitter.com/PfAxURi78Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
10:31:33 AM
#WATCH | पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, "...पहले ही दिन, चाहे वह लोकसभा हो या राज्यसभा, हमने कहा कि हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हैं। यह देश की अस्मिता का मामला है... प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ… pic.twitter.com/c94oIsBaqI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
10:31:01 AM
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा, "देर आए दुरुस्त आए, लेकिन उन्होंने सदन की एक हफ़्ते की कार्यवाही बर्बाद कर दी। अगर प्रधानमंत्री को इस पर बोलना था और चर्चा करानी ही थी, तो कैबिनेट ने ही सदन बुलाया था और वे विदेश चले गए… pic.twitter.com/KNVtqNBPcE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
09:10:36 AM
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा, "...हम तो कब से मांग कर रहे हैं कि सरकार स्थिति स्पष्ट करे... आज चर्चा होगी तो सरकार अपना पक्ष रखेगी। हमें पता चलेगा कि हमने क्या पाया और क्या खोया, क्योंकि बहुत सी चीज़ें खोई हुई… pic.twitter.com/2LAwBTa2f2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
08:47:28 AM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे.
संसद का मानसून सत्र | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे। pic.twitter.com/ZeBtJpfubE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
08:46:20 AM
भाजपा नेता दिलीप घोष ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा-
#WATCH | खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता दिलीप घोष ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा, "बहुत अच्छा है, हमारी सेना के पराक्रम की कहानी, हमारी सेना, हमारी तकनीक कहां तक पहुंच गई है, हमने पाकिस्तान को कैसे तबाह किया, ये सारे मुद्दे सामने आने चाहिए। विपक्षी नेता… pic.twitter.com/9BbETsmhJC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
08:44:41 AM
भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा-
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा, "प्रधानमंत्री और हमारी सरकार ने स्पष्टता से कहा कि हम ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें भाग लेंगे, लोकसभा में विस्तृत चर्चा होगी।"… pic.twitter.com/CmBSdqlFFe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
08:42:55 AM
कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा-
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा, "शुरू से पूरे विपक्ष का मानना है कि जिस तरह से युद्ध विराम हुआ। अन्य देश के राष्ट्रपति कह रहे हैं कि हमने युद्ध विराम कराया। विदेश मंत्री का भी जिस तरह से बयान आया था। इसके साथ और भी… pic.twitter.com/QbPmr4CwlB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
08:41:48 AM
#WATCH दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में आज होने वाली चर्चा पर भाजपा नेता योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "25 तारीख तक विपक्ष ने सदन को नहीं चलने दिया। SIR के मुद्दे पर हंगामा करते रहे। ऑपरेशन सिंदूर पर वे चर्चा नहीं करना चाहते क्योंकि चर्चा सार्थक होनी चाहिए। भारत की सेना ने पाकिस्तान… pic.twitter.com/d4KprCkgqG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
08:39:25 AM
सरकार का इरादा इस चर्चा के माध्यम से न केवल ऑपरेशन की सफलता को रेखांकित करने का है, बल्कि विपक्ष के सवालों का भी करारा जवाब देने का है. सूत्रों के अनुसार, सरकार इस बहस में आतंकवाद के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति को और स्पष्ट करेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक