नई दिल्ली: देश की राजनीति में एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की, जिसके बाद बीजेपी ने उन पर जमकर हमला बोला. विवाद की शुरुआत वैश्विक नेताओं की एक अहम बैठक की तस्वीर को लेकर हुई, जिसमें अमेरिका, चीन और रूस के प्रमुख नेता नजर आए.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक साथ बैठक की तस्वीर साझा की. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस बैठक में मौजूद होते.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि समझौता करने वाला प्रधानमंत्री ऐसी महत्वपूर्ण बैठक में जगह नहीं बना सकता. उनके इस बयान को प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका पर निशाना माना जा रहा है.
If Congress were in power, India's Prime Minister would be sitting at this table. A compromised PM can never sit at this table. https://t.co/EpGZVnJPYq
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 20, 2026
राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में भी भारत के हितों से समझौता किया गया था. बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने शिमला समझौते और मनमोहन सिंह सरकार के समय शर्म अल शेख में हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाए. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस का अपना रिकॉर्ड विदेश नीति के मामले में कमजोर रहा है.
बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर भारत की छवि खराब करने का आरोप भी लगाया. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुनिया के कई बड़े नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है.
If Congress were in power, this would have happened once again: The Shimla Agreement: July 2, 1972 Pakistani President Zulfikar Ali Bhutoo arrived in Shimla to meet Prime Minister Indira Gandhi and what happened next was shocking Indira Gandhi returned back 15,010 KM of Pakistani land to Pakistan which Indian soldiers won. Gandhi also returned 93,000 Pakistani soldiers meekly.
— Tuhin A. Sinha तुहिन सिन्हा (@tuhins) November 20, 2026
राहुल गांधी इससे पहले अमेरिका के शिकागो में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की विदेश नीति पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि भारत पहले अंतरराष्ट्रीय मामलों में स्वतंत्र सोच रखता था और अपनी बात मजबूती से सामने रखता था, लेकिन अब वैश्विक राजनीति में उसकी भूमिका कमजोर होती दिखाई दे रही है.
राहुल ने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा था कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान जैसे देशों के साथ बातचीत कर रहा है, जबकि भारत महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं में पीछे नजर आ रहा है. इस बयान पर भी बीजेपी ने नाराजगी जताई थी. बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान की तारीफ करने और भारत के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने का आरोप लगाया.