menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा कल दोपहर 11 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Monsoon Session Live Updates: पेपर लीक बिल पर पहले दिन ही तीखी बहस हुई. प्रियंका गांधी वाड्रा ने नए संशोधनों की आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय टास्क फोर्स का मजाक भी उड़ाया. पहले दिन की बहस में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर 10 घंटे तक चर्चा के लिए तैयार है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Parliament Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा कल दोपहर 11 बजे तक के लिए स्थगित
Courtesy: Pinterest

Parliament Monsoon Session Live Updates: पेपर लीक बिल पर पहले दिन ही तीखी बहस हुई. प्रियंका गांधी वाड्रा ने नए संशोधनों की आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय टास्क फोर्स का मजाक भी उड़ाया. यह टास्क फोर्स देश की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बनाई गई है. आज सभी की नजरें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर टिकी हैं, जो करीब 12:30 बजे अपना पक्ष रखेंगे. पहले दिन की बहस में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर 10 घंटे तक चर्चा के लिए तैयार है.

मंगलवार को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे फिर शुरू हुई. दिन के अंत में रिजिजू ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे को राजनीति का विषय बना रहे हैं. यह बिल 2026 में लोकसभा में पेश किया गया, जिसका मकसद 2024 के कानून में बदलाव करना है.

03:28:45 PM

लोकसभा और राज्यसभा कल दोपहर 11 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा को कल दोपहर 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

03:02:30 PM

राहुल गांधी की माफी के बिना सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी- सूत्र

सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि जब तक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन की कार्यवाही के दौरान की गई अपनी टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी.

02:05:33 PM

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक स्थगित

01:49:20 PM

रिजिजू का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- माफी मांगिए

लोकसभा में बहस के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए आरोपों को गंभीर बताते हुए उनसे माफी की मांग की. उन्होंने कहा कि बिना किसी आधार के किसी मंत्री पर इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है और यदि राहुल गांधी के पास सबूत हैं तो उन्हें सदन के सामने रखना चाहिए. रिजिजू ने कहा कि ऐसे बयान सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं और इस तरह कार्यवाही नहीं चल सकती. इस पर स्पीकर ने भी राहुल गांधी को चर्चा को विधेयक तक सीमित रखने और आपत्तिजनक शब्दों से बचने की सलाह दी.

01:47:56 PM

राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर साधा निशाना

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर खामियां हैं और पेपर लीक के कारण ईमानदार छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. राहुल ने दावा किया कि शिक्षा मंत्रालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का प्रभाव है और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नहीं, बल्कि आरएसएस शिक्षा व्यवस्था चला रहा था. गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर भी उन्होंने सवाल उठाए, जिसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ.

11:52:57 AM

उम्मीद है कि राहुल गांधी पेपर लीक विरोधी बिल पर बोलेंगे- किरेन रिजिजू

11:51:54 AM

किस प्रकार की चर्चा है जिसमें प्रधानमंत्री गायब हैं- गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "परीक्षा पर चर्चा हो रही है और प्रधानमंत्री या गृह मंत्री सदन में नहीं हैं. ये किस प्रकार की चर्चा है जिसमें प्रधानमंत्री गायब हैं और गृह मंत्री अनुपस्थित हैं? इसलिए विरोधी दलों ने प्रश्नकाल में ये मांग उठाई."

11:50:27 AM

मैं सच बोलूंगी- प्रियंका गांधी वाड्रा 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ अपने आरोपों पर कहा, "इसमें असंसदीय क्या था? यह बस सच था. अगर वे मुझे सच बोलने के लिए दंडित करना चाहते हैं - तो ठीक है, मैं सच बोलूंगी."

11:34:59 AM

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 

11:31:18 AM

हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग तेज- BJP सांसदों का प्रदर्शन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की कथित पेपर लीक घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों ने संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग उठाई और आरोप लगाया कि राज्य सरकार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कथित पेपर लीक से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. पार्टी ने सरकार से जवाबदेही तय करने और परीक्षा प्रणाली में लोगों का भरोसा बहाल करने की मांग भी की.

11:16:15 AM

सपा सांसद डिंपल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे मामले पर क्या कहा?

सपा सांसद डिंपल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेर पर कहा, "लोग अपनी श्रद्धा, निष्ठा के साथ मंदिर आए और भगवान राम के चरणों में उन्होंने चंदा दिया, दान दिया लेकिन भाजपा के लोग व उनके साथियों ने इस चंदे को भी हजम करने का काम किया है."

11:15:18 AM

झारखंड में JPSC, JSCC समेत भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों को लेकर सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन

11:05:50 AM

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

11:02:12 AM

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. विपक्ष का हंगामा अब भी जारी है.

11:00:11 AM

लोकसभा और राज्यसभा में इन मुद्दों पर होगी बात

10:26:04 AM

जिम्मेदारी आज की सरकार की है- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "जिम्मेदारी आज की सरकार की है. ये बात हम सदन में दोहरा चुके हैं. सबसे ज्यादा पेपर लीक भाजपा की सरकार में हुए हैं, आम जनता जानती है और इसी की वजह से दिल्ली में इतनी संख्या में युवा और नौजवान साथी एकत्रित हुए थे..."

09:43:43 AM

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया नोटिस

09:24:30 AM

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उच्च मर्यादा को तोड़ने में माहिर- शाहनवाज हुसैन 

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बयान पर कहा-

09:23:36 AM

कौन मंत्री बने, कौन मंत्री पद पर रहे या कौन ना रहे, ये प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है- राम गोपाल यादव

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बयान पर कहा, "कौन मंत्री बने, कौन मंत्री पद पर रहे या कौन ना रहे, ये प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है."

09:22:40 AM

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस  

09:22:03 AM

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर क्या कहा?

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर कहा, "प्रह्लाद जोशी के जो बयान सामने आ रहे हैं, ये दिखाता है कि उनकी नीयत क्या है."

09:20:24 AM

कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने दिया राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस

09:20:12 AM

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में नए दल-बदल विरोधी कानून के लिए दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

09:17:03 AM

राम मंदिर ट्रस्ट के ऑडिट की मांग

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में राम मंदिर ट्रस्ट के ऑडिट की मांग उठाई है. उन्होंने सरकार से कहा कि ट्रस्ट के वित्तीय और प्रशासनिक कामकाज की स्वतंत्र जांच कराई जाए. उनका मानना है कि यह एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दा है, जिस पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए. इस प्रस्ताव के जरिए उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही है.

09:16:53 AM

कावेरी जल विवाद पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने राज्यसभा में कावेरी जल विवाद पर चर्चा की मांग की है. उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 27 जुलाई को दिया गया जवाब भ्रामक था. उन्होंने इस मुद्दे पर तुरंत बहस कराने की मांग की है. साथ ही कावेरी जल प्रबंधन समिति के उस आदेश पर भी चर्चा की बात कही, जिसमें कर्नाटक को 4 टीएमसी पानी छोड़ने के लिए कहा गया है.

09:16:42 AM

अनुराग ठाकुर का प्रियंका और राहुल पर तंज

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में प्रियंका गांधी के बयान पर जवाब देते हुए उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रियंका गंभीर मुद्दों को हल्के में ले रही हैं. ठाकुर ने IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी का समर्थन किया और उन्हें देश का बेहतरीन वैज्ञानिक बताया. साथ ही उन्होंने राहुल और प्रियंका दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि अब दोनों एक ही रास्ते पर चल रहे हैं और उनके विचार भी एक जैसे हो गए हैं.

09:16:33 AM

सिर्फ सजा नहीं, सिस्टम बदलना जरूरी

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि पेपर लीक जैसी समस्या सिर्फ सख्त सजा से खत्म नहीं होगी. उन्होंने लोकसभा में कहा कि उन्हें बोलने के लिए सिर्फ 9 मिनट मिले और बीच में कई बार रोका गया. थरूर का मानना है कि असली जरूरत परीक्षा प्रणाली को सुधारने की है ताकि पेपर लीक हो ही न सके. उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मजबूत और पारदर्शी सिस्टम जरूरी है.

09:16:19 AM

पेपर लीक बिल पर दोपहर में फिर होगी बहस

लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा फिर से शुरू होगी. इस अहम बहस में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे. उनका भाषण करीब 12:30 बजे होने की संभावना है. इस बिल को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच काफी बहस चल रही है. छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि चर्चा किस दिशा में जाती है.