Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates: आज से संसद का मॉनसून सत्र तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर रहा है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है. विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहा है. वे छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप पर तुरंत चर्चा चाहते हैं.सरकार ने कहा है कि वह चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन विपक्ष अमित शाह की मौजूदगी पर जोर दे रहा है, इसलिए हंगामा जारी रह सकता है. सत्ता पक्ष ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की अगुवाई वाला विपक्ष जानबूझकर संसदीय कार्यवाही बाधित करने की कोशिश कर रहा है. दोनों पक्षों के रुख को देखते हुए आज भी सदन में शोर-शराबा और नारेबाजी देखने को मिल सकती है. सभी की नजरें संसद की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं.
12:22:14 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned till 11:00AM on 10.08.2026@LokSabhaSectt @ombirlakota pic.twitter.com/xaGNUduorX
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2026
12:06:49 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha resumes proceedings@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2026
Watch Live : https://t.co/JWbRm4eMGU pic.twitter.com/z7gor1vOnn
12:06:20 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned till 11:00AM on 10.08.2026@VPIndia pic.twitter.com/S3h2APodHH
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2026
11:06:02 AM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned till 12:00 Noon@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/aQkmNtWiIG
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2026
11:05:07 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha@VPIndia
Watch Live: https://t.co/jnBbQAppIf pic.twitter.com/fDKfYzBOQR
11:03:53 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2026
Proceedings begin in #LokSabha@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
Watch Live: https://t.co/JWbRm4eMGU pic.twitter.com/S3uqo6wRjQ
10:49:09 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी और शिवसेना के सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की. उन्होंने संसदीय बहसों में सक्रिय भागीदारी की सलाह दी. पीएम ने कहा कि सांसद संसदीय इतिहास और रिकॉर्ड्स का अध्ययन करें. संसद में उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल कर बहस की तैयारी करें. उन्होंने अपने-अपने राज्यों के विकास पर ध्यान देने को कहा. देश तभी आगे बढ़ेगा जब राज्य तरक्की करेंगे.
10:42:39 AM
#WATCH | दिल्ली | विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
यह विरोध 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई' और अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मुद्दे को लेकर किया गया। pic.twitter.com/aolUA6aQcu
10:40:43 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2026
Today in #RajyaSabha#Parliamentsession @VPIndia @mpa_india pic.twitter.com/6g9br3pmFs
10:40:17 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2026
Today in #LokSabha#Parliamentsession @KirenRijiju @DrLMurugan@arjunrammeghwal @LokSabhaSectt pic.twitter.com/XpamvsETTh
10:29:35 AM
VIDEO | Delhi: Azad Samaj Party president Chandrashekhar Azad on RSS chief Mohan Bhagwat's interaction with Gen Z, Gen Alpha, says, "I can say that the language of the Bharatiya Janata Party than that of RSS. A couple of days ago, an RSS office bearer was saying that they were… pic.twitter.com/PDuUeI95iS
— Press Trust of India (@PTI_News) August 7, 2026
10:06:35 AM
विपक्षी दलों की अहम बैठक संसद में शुरू हो गई है.
10:05:54 AM
फ्लोर लीडर्स की बैठक के बाद, संसद के दोनों सदनों के विपक्षी सांसद सुबह करीब 10.30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का विरोध करेंगे और इस मामले पर अमित शाह से बयान की मांग करेंगे.
09:53:48 AM
कराधान संशोधन विधेयक पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "आज तक कोई ऐसा कानून बना है जो जनता के लाभ के लिए बना हो? लोगों की जेब से पैसा कैसे निकाला जाए और उसको रेवड़ियों के रूप में कैसे बांटा जाए यही काम है."
#WATCH दिल्ली: कराधान संशोधन विधेयक पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "आज तक कोई ऐसा कानून बना है जो जनता के लाभ के लिए बना हो? लोगों की जेब से पैसा कैसे निकाला जाए और उसको रेवड़ियों के रूप में कैसे बांटा जाए यही काम है।" pic.twitter.com/K45Upu4BWG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
09:32:07 AM
शुक्रवार सुबह 10 बजे विपक्षी नेता रणनीति बनाएंगे. इसके बाद मकर द्वार पर जंतर मंतर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर दान अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन करेंगे.
09:30:58 AM
लोकसभा में एमएसएमई विकास (संशोधन) बिल 2026 और अन्य बिल पर चर्चा व पास करने की योजना है. मंत्री जीतन राम मांझी बिल पेश करेंगे, जो राज्यसभा में पास हो चुका है.
09:30:51 AM
संसद में व्यवधान जारी रह सकता है. विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर बयान व चर्चा की मांग कर रहा है.
09:30:39 AM
संसद की कार्यवाही तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. अब तक कई बार लोकसभा-राज्यसभा को स्थगित किया गया है. आज देखना यह होगा कि संसद के 15वें दिन किन-किन मुद्दों पर बात होती है और क्या कार्यवाही ठीक से चल पाती है या नहीं.