Parliament Budget Session LIVE Updates: आज संसद बजट सत्र के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. बता दें कि बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए लोकसभा में 18 घंटे का समय दिया है. लोकसभा में बुधवार को भी विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली. इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.
राज्यसभा की कार्यवाही भी गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई है. यहां राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के साथ अन्य विधाई कार्य हुए.. मंगलवार को स्पीकर के चेयर में कागज फाड़कर फेंकने के आरोप में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों को उनके अमर्यादित व्यवहार के लिए निलंबित किया गया था. इसके साथ ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें अपना भाषण पूरा करने नहीं दिया जा रहा है. रा
06:38:03 PM
राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई है.
#BudgetSession2026 #RajyaSabha Adjourned Till 11:00 AM on February 05, 2026@VPIndia pic.twitter.com/gR7F4JYN90
— SansadTV (@sansad_tv) February 4, 2026
05:04:29 PM
लोकसभा की कार्यवाही बार बार व्यवधान के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
05:01:25 PM
प्रधानमंत्री लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे.
04:11:37 PM
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा देश कई धर्मों और संस्कृतियों की जन्मभूमि रहा हैय जहां वे आपसी सद्भाव के साथ फले-फूले। हाल ही उत्तराखंड में BJP सरकार ने 'मोहम्मद दीपक' पर मुकदमा दर्ज कियाय जो सद्भावना की रक्षा के लिए खड़ा हुआ था. अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएगा, तो आम आदमी रक्षा के लिए कहां जाएगा. जो शख्स झगड़ा सुलझाने के लिए जाता है, BJP के लोग उसी को धमकाते और मारते हैं। इसीलिए मैं कहता हूं- BJP के पास सहिष्णुता नहीं है.
03:09:00 PM
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर बोल रहे हैं. उन्होंने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया.
02:59:27 PM
जेपी नड्डा ने कहा कि अभी हमारा EU के साथ व्यापार समझौता हुआ. ये सिर्फ 2 देशों का समझौता नहीं है. ये तिरुपुर के हमारे कारीगरों के लिए नई जान फूंकने वाला व्यापार समझौता है. ये कानपुर में काम कर रहे चमड़े के कारीगरों के लिए नए दरवाजे खोलने वाला एग्रीमेंट है. ये बेंगलुरु के हमारे IT-Tech के दिग्गजों के लिए 27 देशों में दरवाजे खोलने का रास्ता है. इसलिए इसे Mother of All Deals कहा गया.
02:36:21 PM
राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण अमृतकाल को प्रतिबिंबित करने वाला है. इसमें जहां उपलब्धियों की भी चर्चा है, वहीं महान भविष्य के लिए हमने जो रास्ते तय किए हैं, उसके बारे में भी इस अभिभाषण में चर्चा है.
02:21:47 PM
केंद्रीय मंत्री पीयूष ने भारत-US डील पर कहा कि दोनों पक्षों के हितों को देखते हुए स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करना चाहेंगे. भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है.
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 4, 2026
"... दोनों पक्षों के हितों को देखते हुए स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करना चाहेंगे... भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों… pic.twitter.com/equZV1pBsC
02:10:49 PM
लोकसभा की कार्यवाही हंगामें की वजह से 5 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
02:10:18 PM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. भारत-यूएस डील पर पीयूष गोयल ने लोकसभा में जानकारी दी.
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 4, 2026
Union Minister @PiyushGoyal speaks about India-US trade deal in #RajyaSabha
Suo-Moto Statement By Minister Piyush Goyal
Watch Live: https://t.co/2Fy6ZWfVzh pic.twitter.com/rmOi3AKBHR
01:02:16 PM
लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित हो गई है.
12:46:09 PM
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम सदन चलाए के लिए तैयार हैं, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है. वे नहीं चाहते कि सदन चले. वे सदन के हर सदस्य को सस्पेंड कर सकते हैं."
#WATCH | Delhi | Congress MP KC Venugopal says," We are ready to function, but it is up to them. They don't want the House to function. They can suspend each and every member of the House." pic.twitter.com/eqLnrCp3GP
— ANI (@ANI) February 4, 2026
12:37:38 PM
राज्यसभा में प्रश्नकाल चल रहा है. सांसद अपने क्षेत्रों और जनहित से जुड़े सवाल संबंधित विभागों से पूछ रहे हैं.
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 4, 2026
Minister @LalanSingh_1 replies to the questions asked by members during #QuestionHour in #RajyaSabha regarding dedicated cooperative milk federation in Nanded, Maharashtra@VPIndia @Min_FAHD pic.twitter.com/p11Mo0Wrva
12:17:37 PM
विपक्ष के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी.
12:15:50 PM
लोकसभा में विपक्षा के नेता राहुल गांधी ने कहा, "सरकार कह रही है कि किताब है ही नहीं। स्पीकर ने कहा कि किताब नहीं है....
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्षा के नेता राहुल गांधी ने कहा, "सरकार कह रही है कि किताब है ही नहीं। स्पीकर ने कहा कि किताब नहीं है.... देश के हर युवा को देखना चाहिए कि किताब है। ये नरवणे जी की किताब है जिसमें उन्होंने पूरा लिखा है...मुख्य बात वही है जो PM ने कहा - "जो उचित समझो… pic.twitter.com/cG4jLh0ffW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
12:04:36 PM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 4, 2026
LokSabha Resume procceding@LokSabhaSectt @ombirlakota
Watch Live: https://t.co/OCjS8GkRda pic.twitter.com/xNY7BsDBsJ
12:04:11 PM
विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "उनके व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है.
#WATCH दिल्ली: विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "उनके व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। इस तरह का व्यवहार अगर एक सांसद करें तो बहुत शर्मनाक है..." pic.twitter.com/HiWPJYMzX0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
11:56:43 AM
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "विपक्ष का जनाधार घट गया है। लोग उनके साथ नहीं हैं...
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "विपक्ष का जनाधार घट गया है। लोग उनके साथ नहीं हैं...देश के डिफेंस के बारे में किसी तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए...लोगों को मालूम है कि इनका इसके पीछे क्या इरादा है..." pic.twitter.com/8DRQj574Wa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
11:54:49 AM
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर दोपहर 12 बजे लोकसभा में और दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बोलेंगे
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर दोपहर 12 बजे लोकसभा में और दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बोलेंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/k0Vf9wWPaA
11:36:00 AM
भाजपा सांसद शशांक मणि ने 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कहा, "उनके खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि वो हमारे संसद के सेक्रेटरी जनरल की टेबल पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे थे...
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद शशांक मणि ने 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कहा, "उनके खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि वो हमारे संसद के सेक्रेटरी जनरल की टेबल पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे थे...यह निंदनीय है। जो उनपर कार्रवाई की गई है वो सही है। इस प्रकार से कोई और भी करेगा तो मुझे पूरा… pic.twitter.com/h57KpNYV3o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
11:34:59 AM
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "मैं 1952 से लेकर 2014 तक कई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल देख चुका हूं.
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "मैं 1952 से लेकर 2014 तक कई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल देख चुका हूं। इससे ज्यादा भाजपा और कांग्रेस ने पूरे सत्र को नहीं चलने दिया मैं उसका चश्मदीद गवाह हूं, लेकिन कभी ये नौबत नहीं आई कि लोग सस्पेंड हों इससे पहले राज्य सभा में पूरा… pic.twitter.com/6cpO3kI6CI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
11:34:08 AM
कांग्रेस सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर 'PM इज कॉम्प्रोमाइजड' पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर 'PM इज कॉम्प्रोमाइजड' पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मीडिया से बात करते हुए यही आरोप लगाया था।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर… pic.twitter.com/sFICFVENNT
11:11:29 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 4, 2026
LokSabha Adjourned Till 12:00 Noon@LokSabhaSectt @ombirlakota pic.twitter.com/1xpRl3vjUV
11:10:30 AM
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा की कोशिश रहती है कि चर्चा ना हो. ये हम लोगों ने देखा कि जिस समय चीन के सवाल पर विपक्ष के नेता और अन्य दल जानकारी हासिल करना चाहते थे भाजपा पीछे हट गई है.
#WATCH दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा की कोशिश रहती है कि चर्चा ना हो. ये हम लोगों ने देखा कि जिस समय चीन के सवाल पर विपक्ष के नेता और अन्य दल जानकारी हासिल करना चाहते थे भाजपा पीछे हट गई है. इस बात को हम कई बार दोहराते हैं चीन के साथ हमारे संबंध कैसे हो उस पर… pic.twitter.com/bNzbMeigjI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
11:08:27 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 4, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha #Budget2026@VPIndia
Watch Live: https://t.co/2Fy6ZWfVzh pic.twitter.com/9WxPt14NwC
11:08:06 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 4, 2026
Proceedings begin in #LokSabha #Budget2026 @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
Watch Live: https://t.co/OCjS8GkRda pic.twitter.com/aPqVC5N8JU
10:48:41 AM
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हर सत्र में हम यही देख रहे हैं...मैं उनसे (राहुल गांधी से) बिलकुल सहमत हूं। वो क्या कर रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हर सत्र में हम यही देख रहे हैं...मैं उनसे (राहुल गांधी से) बिलकुल सहमत हूं। वो क्या कर रहे हैं, वो पब्लिश सोर्स से कोट कर रहे हैं...तो बोलने में क्या हर्ज है?...यह सिर्फ विपक्ष के नेता को बोलने न देने का मामला नहीं है,… pic.twitter.com/RasrhDLi4Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
10:47:52 AM
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "...लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम सदन के अंदर हुआ.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "...लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम सदन के अंदर हुआ। राहुल गांधी ने समझ लिया कि ये कांग्रेस पार्टी का दफ्तर है... देश के खिलाफ बोलना कभी सकारात्मक सोच का काम नहीं करना। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के खिलाफ एक साजिश के तहत… pic.twitter.com/vuGVNopLiB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
10:23:34 AM
मनीष तिवारी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए दिया नोटिस
Congress MP Manish Tewari gives Adjournment Motion Notice in Lok Sabha to discuss the India-US Trade Agreement.
— ANI (@ANI) February 4, 2026
"I urge the Government to make an immediate statement and allow a full discussion so that the nation is not presented with decisions taken without transparency in… pic.twitter.com/SRcy4x7Wb6
10:19:30 AM
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर उन्हें भाषण नहीं देने देने का आरोप लगाया. उन्होंने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर "बोलने से रोके जाने" पर चिंता जताई.
10:19:20 AM
लोक सभा में विपक्ष और सरकार के बीच टकराव मंगलवार को तब और बढ़ गया जब आठ विपक्षी MP को चेयर की ओर कागज़ फेंकने के बाद अनियंत्रित व्यवहार के लिए सस्पेंड कर दिया गया. सस्पेंड किए गए आठ सदस्यों में से 6 मणिकम टैगोर, गुरजीत ओजला, राजा वारिंग, एबी ईडन, किरन रेड्डी और वेंकट रमन हैं.
10:34:12 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. सरकार ने बजट सत्र के दौरान संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए लोकसभा में 18 घंटे का समय दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में बोलेंगे, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/n2gFEC6B5v