Parliament Budget Session 2026 Live Updates: संसद के बजट सत्र में रोज हंगामा हो रहा है. मंगलवार को विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया. स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि इस प्रस्ताव पर फैसला होने तक वे लोकसभा में नहीं आएंगे. आज भी विपक्ष सरकार को दो बड़े मुद्दों पर घेर सकता है- भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील और पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की नई किताब.
07:17:59 PM
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है.
06:19:35 PM
बजट पर लोकसभा में हुई सामान्य चर्चा का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जवाब दे रही हैं.
06:17:28 PM
राज्यसभा की कार्यवाही कल गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
#RajyaSabha की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित.#BudgetSession #UnionBudget pic.twitter.com/JDGyTnd2WA
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
04:56:56 PM
‘ऑपरेशन इंसाफ़’ का सुझाव देते हुए AIMIM MP असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मसूद अज़हर, हाफ़िज़ सईद और ज़कीउर रहमान लखवी को पकड़ने और उन्हें ट्रायल के लिए इंडिया लाने के लिए वेनेज़ुएला में US की तरह मिलिट्री स्वीप करे.
04:15:12 PM
केंद्रीय बजट 2026-27 पर लोकसभा-राज्यसभ में सामान्य चर्चा चल रही है. इस चरण में सांसद बजट प्रस्तावों पर अपनी राय रखते है.
केंद्रीय बजट 2026-27 पर अभी #RajyaSabha और #LokSabha में सामान्य चर्चा चल रही है.
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
इस चरण में सांसद बजट प्रस्तावों पर अपनी राय रखते हैं.#BudgetSession2026 #unionbudget2026 pic.twitter.com/ze58YzYRrn
02:38:55 PM
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने यूनियन बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए भारतीय महिलाओं की लीडरशिप की काबिलियत की तारीफ की. उन्होंने कहा, “भारतीय महिलाएं जन्म से ही इकोनॉमिस्ट होती हैं जिनमें दूर की सोच होती है और नैचुरल अकाउंटेंट होती हैं. यह बजट गरीबों को वेलफेयर, महिलाओं को ताकत, किसानों को तरक्की और युवाओं को मौके देता है.यह विकास एक्सप्रेस को विकसित भारत की ओर ले जाता है.” वह उन सेक्टर्स की लिस्ट बनाते हैं जिन्हें बजट से A से Z तक फ़ायदा होगा.
02:06:13 PM
राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है.
#BudgetSession2026 #RajyaSabha resumes proceedings@VPIndia
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
Watch Live : https://t.co/tP8L5pl9sK pic.twitter.com/Jey7E5JGt1
02:04:27 PM
संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "...मैं कह रहा हूं कि आपने भारत बेच दिया."
#WATCH | संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "...मैं कह रहा हूं कि आपने भारत बेच दिया है। क्या आपको भारत बेचने में शर्म नहीं आती? आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। मज़ेदार बात यह है कि मुझे पता है कि आम हालात में प्रधानमंत्री भारत को… pic.twitter.com/ad15lBfWEa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
02:02:27 PM
पार्लियामेंट में लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, "... हम पाकिस्तान के बराबर नहीं बनेंगे। अगर प्रेसिडेंट ट्रंप ने तय किया कि पाकिस्तान आर्मी चीफ उनके साथ ब्रेकफास्ट करेंगे, तो..."
#WATCH पार्लियामेंट में लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, "... हम पाकिस्तान के बराबर नहीं बनेंगे। अगर प्रेसिडेंट ट्रंप ने तय किया कि पाकिस्तान आर्मी चीफ उनके साथ ब्रेकफास्ट करेंगे, तो हमें इस बारे में कुछ कहना होगा। अब क्या हुआ? आपने एक ट्रेड डील की है... जो चीज़… pic.twitter.com/jojqtWQJc6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
01:49:03 PM
लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, "अगर INDIA अलायंस प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता."
#WATCH पार्लियामेंट में, लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, "अगर INDIA अलायंस प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता। मैं आपको बताता हूं कि हम क्या कहते। सबसे पहले हम प्रेसिडेंट ट्रंप से कहते, इस इक्वेशन में सबसे ज़रूरी चीज़ इंडियन डेटा है। आप अपना डॉलर बचाना चाहते… pic.twitter.com/KksOVp77yC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
01:32:32 PM
राहुल गांधी ने कहा- मार्शल आर्ट में ग्रिप नजर आती है, लेकिन राजनीति में किसने-कहां ग्रिप ले रखी है, कौन कहां चोक ले रहा है- वो नजर नहीं आता.
मार्शल आर्ट की फाउंडेशन ग्रिप से शुरू होती है। लक्ष्य होता है कि ग्रिप मिलने के बाद चोक लेकर गला पकड़ लिया जाए।
— Congress (@INCIndia) February 11, 2026
ऐसा करते समय जब खिलाड़ी के हाथ में चोक आ जाता है, तो ये उसकी आंख में दिख जाता है। उसे समझ आ जाता है कि मैंने इसे पकड़ लिया है।
जिसे पकड़ा जाता है, वो 2-3 बार छूटने… pic.twitter.com/jKPHVh9OK3
01:30:18 PM
संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं आर्थिक सर्वे देख रहा था और मुझे उसमें दो बातें मिलीं..."
#WATCH | संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं आर्थिक सर्वे देख रहा था और मुझे उसमें दो बातें मिलीं, ठोस बातें, गहरी बातें जो मुझे पसंद आईं। पहली बात, कि हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां भू-राजनीतिक टकराव बढ़ रहा है... अमेरिका के दबदबे… pic.twitter.com/jhnLLFOoDN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
01:18:03 PM
राहुल गांधी लोकसभा में यूनियन बजट 2026-27 पर बहस के दौरान बोल रहे हैं.
01:16:48 PM
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें क्रिएटिव फ्रीडम मिलनी चाहिए.
01:13:32 PM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
Rajya Sabha Adjourned till 2:00 PM@VPIndia #rajyasabha pic.twitter.com/kZdS0rp86H
12:59:22 PM
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "ये निराशा है कि भाजपा क्यों जीत रही है. पीएम मोदी क्यों हार नहीं पा रहे हैं और क्यों विराट होते जा रहे हैं उसका दंश है इनके अंदर, कुंठा है, जलन है.
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "ये निराशा है कि भाजपा क्यों जीत रही है। पीएम मोदी क्यों हार नहीं पा रहे हैं और क्यों विराट होते जा रहे हैं उसका दंश है इनके अंदर, कुंठा है, जलन है। अब ये शारीरिक लड़ाई पर उतर आए हैं उनको इसका दंड मिलना चाहिए।" https://t.co/2L4PYUAoKu pic.twitter.com/UZK1tYzyCL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
12:24:21 PM
राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू हो गया है. मंत्री माननीय सासंदों के प्रश्नों का जवाब दे रहे हैं.
12:11:21 PM
भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "बहुत ही बेशर्मी है कि महिलाएं अपनी कुर्सी छोड़कर किसी भी कुर्सी पर कैसे आ सकती हैं?
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "बहुत ही बेशर्मी है कि महिलाएं अपनी कुर्सी छोड़कर किसी भी कुर्सी पर कैसे आ सकती हैं? वे तो प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास थी। इस तरह से घेर कर क्या आप हमला करना चाहती थी? अगर इसी प्रकार पुरूष महिलाओं की कुर्सी को घेर लेते तो महिलाएं… pic.twitter.com/vbHCEKJtN9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11:53:22 AM
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर कहा, "कीचड़ पर आप पत्थर मारेंगे तो आप ही को लगेगा. ये घटिया लोग हैं इन्हें कुछ नहीं पता."
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर कहा, "कीचड़ पर आप पत्थर मारेंगे तो आप ही को लगेगा। ये घटिया लोग हैं इन्हें कुछ नहीं पता।" pic.twitter.com/MXYfgijham
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11:52:21 AM
विपक्षी सांसदों के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले नोटिस में कमियां पाई गई हैं.
विपक्षी सांसदों के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले नोटिस में कमियां पाई गई हैं। नोटिस में फरवरी 2025 की घटनाओं का चार बार ज़िक्र है, जिसके आधार पर नियमों के मुताबिक इसे खारिज किया जा सकता था। हालांकि, स्पीकर ने सचिवालय को नोटिस की कमियों को ठीक करने और आगे की… pic.twitter.com/N5BazV8QzL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11:50:03 AM
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं फिर से कहूंगी कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब पढ़ना देश विरोधी जैसा करार कर दिया है."
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं फिर से कहूंगी कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब पढ़ना देश विरोधी जैसा करार कर दिया है, नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया और फिर FIR दर्ज की। सब जानते हैं कि सच्चाई क्या है, शायद पूर्व सेना प्रमुख भी जान गए… pic.twitter.com/OK7QwogOzY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11:27:48 AM
JDU राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. जब नरवणे जी और प्रकाशक पेंग्विन ने भी कह दिया कि किताब अप्रकाशित है.
#WATCH | दिल्ली: JDU राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। जब नरवणे जी और प्रकाशक पेंग्विन ने भी कह दिया कि किताब अप्रकाशित है, स्पीकर भी बार-बार यही कह रहे थे कि आप अपक्राशित पुस्तक का उद्धरण नहीं दे सकते। ये सनसनी फैलाने के लिए ये… pic.twitter.com/PF7TcTTYfG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11:25:32 AM
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "... कम से कम 20-25 कांग्रेस MP लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "... कम से कम 20-25 कांग्रेस MP लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। मैं भी वहीं था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर… pic.twitter.com/7UPix6Jr4d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11:23:04 AM
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़ ने कहा, "राहुल गांधी कल्पना में जीते हैं... वे प्रतिष्ठा की हानि करने का कुच्छित प्रयास करते हैं.
#WATCH | दिल्ली: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़ ने कहा, "राहुल गांधी कल्पना में जीते हैं... वे प्रतिष्ठा की हानि करने का कुच्छित प्रयास करते हैं... हम हमारे देश के नेतृत्व को पहचानते हैं... प्रधानमंत्री के बारे में कोई इस प्रकार की बात करता है तो यह निंदनीय है।" pic.twitter.com/ag4cpT34gI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11:22:00 AM
भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने कहा, "लोकसभा का अध्यक्ष पद बहुत सम्मानित होता है, जब से वे(ओम बिरला) लोकसभा के अध्यक्ष बने हैं वे कभी भाजपा की किसी बैठक में नहीं आए.
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने कहा, "लोकसभा का अध्यक्ष पद बहुत सम्मानित होता है, जब से वे(ओम बिरला) लोकसभा के अध्यक्ष बने हैं वे कभी भाजपा की किसी बैठक में नहीं आए ताकि उनकी निष्पक्षता बनी रहे। उनपर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। पैंग्वीन, नरवणे जी ने कह दिया कि… pic.twitter.com/KlPBmbHUQK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11:08:35 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha @VPIndia
Watch Live: https://t.co/2Fy6ZWfVzh pic.twitter.com/58spCCqloV
11:08:14 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
Proceedings begin in #LokSabha@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
Watch Live : https://t.co/Rnk6dODs5E pic.twitter.com/ZAa12WSFa1
11:02:23 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
Today in #LokSabha and #RajyaSabha @LokSabhaSectt @ombirlakota @VPIndia pic.twitter.com/VN26PYuT0B
10:54:27 AM
AAP MP संजय सिंह ने राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने “नगर निगमों में प्राइवेटाइजेशन के कारण सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय” पर चर्चा की मांग की है.
10:53:10 AM
वित्त मंत्री आज लोकसभा में यूनियन बजट पर चर्चा का जवाब देंगे. उम्मीद की जा रही है कि इस जवाब में डिबेट के दौरान अपोजिशन मेंबर्स की तरफ से उठाई गई चिंताओं और आलोचनाओं पर बात की जाएगी.
10:53:01 AM
सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे के आसपास लोकसभा में बोल सकते हैं. बजट सेशन के दौरान चल रही बहस के बीच उनके दखल पर करीब से नजर रखी जाएगी.
09:41:54 AM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लेकर विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है. इस पर 9 मार्च को चर्चा हो सकती है. यह बजट सत्र के अगले चरण का पहले दिन होगा.
09:39:58 AM
विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (नोटिस) दिया है. इस नोटिस पर 118 सांसदों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं.यह नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंपा गया है. कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने इसे पेश किया. इसमें संविधान के आर्टिकल 94(सी) और लोकसभा नियम 94(सी) का हवाला दिया गया है, जिसके तहत स्पीकर को हटाने का प्रावधान है.
09:39:48 AM
मंगलवार को ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने मोर्चा खोल दिया था. विपक्ष ने आरोप लगाया कि वो सदन के कामकाज में पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है.