Interim Budget 2024 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आज यानी 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश कर रही हैं. यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल 2.0 का अंतिम बजट है. बता दें कि यह बजट अंतरिम है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए व्यापक बजट लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन होने पर ही पेश होगा. अंतरिम बजट से पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा था कि भारत ने सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है. उन्होंने कहा की वर्ष 2023 भारत के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष था जब वैश्विक संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रही. बजट 2024 की हर अपडेट के लिए देखते रहें India Daily Live.
01:04:14 PM
अंतरिम बजट 2024 पर सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि घोषणाएं अद्भुत हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि बुनियादी ढांचे पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया है. यह एक संतुलित बजट है. पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में हमें और घोषणाएं सुनने को मिलेंगी.
01:01:33 PM
अंतरिम बजट 2024 पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वित्त मंत्री के बजट का उद्देश्य भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के पीएम मोदी के संकल्प के अनुरूप हैं. भारत के आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करना है. यह देश के विकास को गति देने वाला और रोजगार बढ़ाने वाला बजट है.
#WATCH | On Interim Budget 2024-25, Union Minister Nitin Gadkari says, "Finance Minister's Budget is aimed to strengthen India's economic sector, in line with PM Modi's resolve to make India the third largest economy of the world...This is a budget to speed up country's… pic.twitter.com/6xlg1qJ9vE
— ANI (@ANI) February 1, 2024
12:59:17 PM
अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बजट है. यही समय है, सही समय है' की बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब आगे बढ़ चुका है.
#WATCH | On Interim Union Budget 2024-25, Union Minister Jyotiraditya Scindia says, "This is a historic budget...India has now moved forward. 'Yahi samay hai, sahi samay hai'..." pic.twitter.com/gYLufgwvIy
— ANI (@ANI) February 1, 2024
12:57:15 PM
अंतरिम बजट 2024 पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक कवायद है कि भारत सरकार के पास नई संसद के गठन और नई सरकार बनने तक अपना सामान्य कामकाज चलाने के लिए आवश्यक धन हो. उन्होंने ऐसा ही किया है. कार्ति चिदंबरम ने कहा कि आत्म-बधाई, आत्म-प्रशंसा जैसे वाक्यांशों के अलावा और कुछ नहीं था.
#WATCH | On Interim Budget 2024-25, Congress MP Karti Chidambaram says, "Mere administrative exercise to ensure that the government of India has the requisite funds to carry on its normal business until the new parliament is constituted and a new government is formed. And that's… pic.twitter.com/ms5Tsx3gqD
— ANI (@ANI) February 1, 2024
12:54:38 PM
केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पर सीआईआई के अध्यक्ष और टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड के अध्यक्ष, रामचंद्रन दिनेश ने कहा कि हमारी सिफारिश शुरू में 5.4% (राजकोषीय घाटा) थी, लेकिन यह 5.1% है. यह स्पष्ट रूप से बहुत महत्वपूर्ण है. कैपेक्स खर्च में करीब 11.1% की वृद्धि हुई है जो बहुत अच्छा है, इसलिए बुनियादी ढांचे के विकास पर निरंतर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर प्रस्तावों के संबंध में इंतजार करना होगा और देखना होगा. वित्त मंत्री ने कहा है कि इसे अंतिम बजट में ही लिया जाएगा.
#WATCH | Delhi | On Union Interim Budget 2024-25, Ramachandran Dinesh - President, CII and Chairman, TVS Supply Chain Solutions Ltd says, "...Our recommendation initially was 5.4% (fiscal deficit) but it is 5.1% - it is obviously a very significant step forward. But at the same… pic.twitter.com/W4ROm1bmDM
— ANI (@ANI) February 1, 2024
12:50:47 PM
मोदी सरकार 2.0 अपना आखिरी बजट पेश कर रही है. हालांकि ये पूर्णकालीक नहीं बल्कि अंतरिम बजट है. लोकसभा चुनाव से पहले अपने आखिरी बजट में मोदी सरकार ने टैक्सपेयर्स को कोई नई राहत नहीं दी. निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी मोदी सरकार की ओर से पहले टैक्स में जो छूट मिलती थी, वो पहले की तरह जारी रहेगी.
पूरी खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करेंः-
12:48:32 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने आगामी लोकसभा जीतने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य के लिए एक रोडमैप पेश करेगी. जानते हैं कि बजट में किसे क्या मिला? बजट की 10 बड़ी बातों को जानने के लिए यहां क्लिक करेंः-
12:43:02 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में बजट पेश किए जाने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री ने बहुत ही उत्साहवर्धक अंतरिम बजट पेश किया है. 2047 का जो रोडमैप है, उसे हम हासिल करेंगे. हमें पूरा विश्वास है.
#WATCH वित्त मंत्री ने बहुत ही उत्साहवर्धक अंतरिम बजट पेश किया...2047 का जो रोडमैप है, उसे हम हासिल करेंगे। हमें पूरा विश्वास है: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/4gTr3WJrWG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
12:39:11 PM
देश का अंतरिम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की.
#WATCH | Finance Minister Nirmala Sitharaman meets Lok Sabha Speaker Om Birla after the presentation of the country's interim Budget#Budget2024 pic.twitter.com/2Va72woy0T
— ANI (@ANI) February 1, 2024
12:37:58 PM
अंतरिम बजट 2024 पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि सबकुछ 'विकसित भारत' के लिए होगा. अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में हर चीज पर चर्चा की गई है.
#WATCH | On Interim Budget 2024-25, Union Minister VK Singh says, "...Everything will be for 'Vikshit Bharat'...everything has been discussed in the budget to strengthen the economy..." pic.twitter.com/mNe9JbuGNf
— ANI (@ANI) February 1, 2024
12:36:26 PM
नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वास्तविक बजट जुलाई में आएगा. हमें उम्मीद है कि लोगों को फायदा होगा, पर्यटन बढ़ेगा, उद्योग बढ़ेंगे और देश प्रगति करेगा.
#WATCH | National Conference MP Farooq Abdullah on the #Budget2024
— ANI (@ANI) February 1, 2024
"The actual budget will come in July. We hope that people will benefit, tourism will increase, industries will also grow and the nation will progress..." pic.twitter.com/RZXKfunjHa
12:31:30 PM
12:18:40 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन को बताया कि राजकोषीय घाटा 5.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. वर्तमान में 44.90 करोड़ रुपए का खर्च है जबकि 30 लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है. वित्त मंत्री ने बताया कि 10 वर्षों में इनकम टैक्स का कलेक्शन तीन गुना बढ़ा गै. हमारी सरकार ने टैक्स में कटौती की है. अब 7 लाख रुपये की आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना होता है. वित्त मंत्री ने आशा जताई है कि आने वाले वर्षों में राजकोषीय घाटा और कम होगा.
12:14:04 PM
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है.
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।" pic.twitter.com/8Li0gXNiJc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
12:08:43 PM
सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई भी बदलाव नहीं किया है.
12:12:02 PM
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं आयात शुल्क समेत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं.
No changes in Income Tax rates, Union Finance Minister Nirmala Sitharaman presents Interim Budget 2024-25. pic.twitter.com/H90QxEmaCt
— ANI (@ANI) February 1, 2024
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं।" pic.twitter.com/r2rT9qJxHt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
12:00:56 PM
सदन में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप समेत हमारे सभी द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।" pic.twitter.com/CjE9vbeMyR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
11:56:10 AM
सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे.
11:53:25 AM
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप पेश करेगी.
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी।" pic.twitter.com/YPjfeszQAG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
11:48:41 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार अलग-अलग विभागों के तहत मौजूदा अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना बना रही है.
Interim Budget 2024-25 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says, "Our government plans to set up more medical colleges by utilising the existing hospital infrastructure under various departments. A committee for this purpose will be set up to examine the issues and make… pic.twitter.com/xIezQTjnol
— ANI (@ANI) February 1, 2024
11:47:03 AM
वित्त मंत्री सीतारमण ने सदन में बजट सत्र के दौरान कहा कि देश की सुरक्षा के मामले में डीप-टेक प्रौद्योगिकियों को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता में तेजी लाने के लिए नई योजना शुरू की जाएगी.
"A new scheme will be launched for strengthening deep-tech technologies for defence purposes and expediting self-reliance, says FM Sitharaman. pic.twitter.com/K9DTyOgBHM
— ANI (@ANI) February 1, 2024
11:44:50 AM
India Daily Live पर देखें लाइव बजट...
#LIVE | चुनावी साल में निर्मला के पिटारे में क्या? बजट पर मोदी कैबिनेट की मुहर#Budget2024 #InterimBudget #BudgetwithIDLhttps://t.co/7gxzAYR76t
— India Daily Live (@IndiaDLive) February 1, 2024
11:42:38 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में कहा कि पीएम जनधन योजना का गरीबों को अच्छा लाभ मिल रहा है. ये योजना विशेष जनजातियों के लिए तैयार की गई है. देश में तेजी से ढांचागत विकास हो रहा है. देश के ग्रामीण इलाकों में विकास की कई योजनाओं को लागू किया है. इनमें हर घर जल योजना, 78 लाख स्ट्रीट वेंडर योजना आदि शामिल हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि देश के 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया गया है. पीएम किसान योजना के तहत 11.8 करोड़ किसानों को आर्थिक मदद दी गई है. युवाओं को सशक्त करने के लिए भी काम जारी है. देशभर में 3 हजार नए ITI खोले गए हैं. करीब 54 लाख युवाओं को ट्रेंड किया है. महिलाओं को संसद में आरक्षण को भी कानून लेकर आए हैं.
11:37:06 AM
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था सही दिशा में जा रही है. सरकार का लक्ष्य है कि पारदर्शी शासन हो. उन्होंने सदन को बताया कि पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में करीब दो करोड़ घर बनाए जाएंगे. सरकार ये काम पांच साल में करेगी.
11:34:13 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'अमृत काल के लिए रणनीति' बताई. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ऐसी आर्थिक नीतियां अपनाएगी, जो विकास को बढ़ावा दें और उसे बनाए रखें. समावेशी और सतत विकास की सुविधा दे रही है. उत्पादकता में सुधार, सभी के लिए अवसर, अपनी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद, ऊर्जा निवेश और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संसाधनों में योगदान दे रहे हैं.
#WATCH | Interim Budget 2024-25 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman lists out 'strategy for Amrit Kaal'.
— ANI (@ANI) February 1, 2024
"Our government will adopt economic policies that foster and sustain growth, facilitate inclusive and sustainable development, improve productivity, create… pic.twitter.com/eP7mGAchuZ
11:32:02 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में कहा कि देश को हमारे युवाओं पर गर्व है जो खेलों में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. साल 2023 में एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में अब तक की सबसे अधिक पदक तालिका उच्च आत्मविश्वास के स्तर को दर्शाती है. शतरंज के हमारे नंबर 1 खिलाड़ी प्रगनानंद ने 2023 में मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ कड़ी टक्कर दी. आज भारत में 80 से अधिक शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं, जबकि 2010 में यह संख्या 20 से कुछ अधिक थी.
11:30:02 AM
'नारी शक्ति' पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि 10 वर्षों में उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन 28% बढ़ा है. एसटीईएम कोर्स में लड़कियों और महिलाओं का नामांकन 43% है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा में से एक है. कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. तीन तलाक को अवैध बनाना, संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 1/3 सीटें आरक्षित करना, पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% से ज्यादा घर देने से उनकी गरिमा बढ़ी है.
On 'Nari Shakti, FM Sitharaman says, "Female enrolment in higher education up by 28% in 10 years, in STEM courses, girls & women make 43% of enrolment, one of the highest in the world. All these steps are reflected in the increasing participation of women in the workforce. Making… pic.twitter.com/um9C6cxbgJ
— ANI (@ANI) February 1, 2024
11:27:58 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए संसद में कहा कि कौशल भारत मिशन ने 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया है. 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित और पुन: कुशल बनाया है. 3000 नए आईटीआई स्थापित किए हैं. बड़ी संख्या में संस्थागत उच्च शिक्षा यानी 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम , 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं.
Interim Budget 2024-25 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says, "The Skill India Mission has trained 1.4 crore youth, upskilled and re-skilled 54 lakh youth, and established 3000 new ITIs. A large number of institutional higher learning, namely 7 IITs, 16 IIITs, 7 IIMs,… pic.twitter.com/oEEBV5DGfC
— ANI (@ANI) February 1, 2024
11:19:27 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कि हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं.
11:15:52 AM
'...हमारे युवा देश में उच्च आकांक्षाएं हैं, हमें अपने वर्तमान पर गर्व है और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशा और विश्वास है. हम उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार को उसके शानदार काम के आधार पर लोग फिर से शानदार जनादेश देंगे'
11:07:58 AM
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया. वित्त मंत्री ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया.
Union Minister Nirmala Sitharaman presents the Union Interim Budget 2024-25 at the Parliament. pic.twitter.com/ooIT0ztsof
— ANI (@ANI) February 1, 2024
10:55:07 AM
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.
Union Minister of Finance and Corporate Affairs Nirmala Sitharaman along with Ministers of State Dr Bhagwat Kishanrao Karad and Pankaj Chaudhary and senior officials of the Ministry of Finance called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan before presenting the Union… pic.twitter.com/o2UrUCRuaH
— ANI (@ANI) February 1, 2024
10:46:28 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 2024-25 पेश करने की तैयारी कर रही हैं. उधर देश नई घोषणाओं को लेकर उम्मीदों और अटकलों से भरा हुआ है. खासकर मध्यम वर्गीय परिवार के लोग ये इंतजार कर रहे हैं कि सरकार आगामी बजट (Budget 2024) में क्या करने की योजना बना रही है, क्योंकि ये बजट आम चुनाव 2024 से पहले भाजपा-एनडीए सरकार का आखिरी बजट है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
10:18:04 AM
केंद्रीय अंतरिम बजट से पहले कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि उम्मीद है कि निर्मला सीतारमण उन वादों को पूरा करेंगी, जिन्हें उन्होंने स्वीकार किया था. वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के बजाय उन्हें बेरोजगारी, किसानों के दर्द, एमएसएमई सेक्टर की समस्याएं और मूल्य वृद्धि को संबोधित करना चाहिए.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमें उम्मीद है, अंतरिम बजट केवल अडानी जैसे दोस्तों और अन्य व्यापारिक घरानों की मदद करने के बजाय इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देगा, जिनके स्तंभों पर मोदी सरकार चल रही है.
#WATCH | Delhi | Ahead of the presentation of the Union Interim Budget, Congress MP Manickam Tagore says, "...Hope that Nirmala Sitharaman delivers on the promises which they admitted. Instead of diverting from the real issues, let them address unemployment, the farmers' pain,… pic.twitter.com/7ZG49vabrh
— ANI (@ANI) February 1, 2024
10:14:59 AM
अंतरिम बजट 2024 को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी.
10:13:41 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट पेश करेंगी. इसके लिए अंतरिम बजट की प्रतियां भारी सुरक्षा के बीच संसद लाई गई हैं.
#WATCH दिल्ली: अंतरिम बजट की प्रतियां संसद लाई गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट पेश करेंगी। pic.twitter.com/uVbd2WfREr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
09:36:44 AM
केंद्रीय अंतरिम बजट से पहले आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महानिदेशक अजीत मंगरुलकर ने कहा कि मुझे लगता है, बुनियादी ढांचे पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए. भारत बुनियादी ढांचे में पिछड़ रहा है और पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा कि इस सरकार ने बहुत कुछ किया है. हमने बहुत सारी परियोजनाएं देखी हैं जो इस साल ही फलीभूत हो गई हैं और जो भी पाइपलाइन में हैं उन्हें लागू किया जाएगा. मुझे लगता है कि बुनियादी ढांचे में निवेश होने वाला है. बुनियादी ढांचा कई तरह के रोजगगार पैदा करता है.
#WATCH | Mumbai | Ahead of the presentation of the Union Interim Budget, Ajit Mangrulkar - Director General of IMC Chamber Of Commerce And Industry says, "I think infrastructure has to be the key focus. India has been lagging in infrastructure and in the last couple of years we… pic.twitter.com/5gIDGySOaT
— ANI (@ANI) February 1, 2024
09:31:59 AM
आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक और भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत (आर्थिक रूप से) अच्छी स्थिति में है. हमें इसी प्रक्रिया को जारी रखना होगा. काम करना होगा. हमें विनिर्माण क्षेत्र में किए गए सुधारों को और मजबूत करना होगा. बिजली क्षेत्र में निवेश और सब्सिडी पर ध्यान केंद्रित देना होगा. मतदाताओं को 'मुफ्त की रेबड़ी' से सावधान रहना होगा. यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है.
#WATCH | Delhi | Ahead of the presentation of the Union Interim Budget today, KV Subramanian - Executive Director of the IMF and former Chief Economic Advisor to the Government of India says, "...India is in a good position(economically) but we have to continue the work...We have… pic.twitter.com/A7IxOX6F6P
— ANI (@ANI) February 1, 2024
09:29:36 AM
केंद्रीय अंतरिम बजट से पहले IMF के कार्यकारी निदेशक और भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कहा है कि वैश्विक स्तर अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है क्योंकि मुद्रास्फीति सीओवीआईडी के दौरान खर्च के कारण हुई और इसे नीचे लाने के लिए ब्याज दरें बढ़ा दी गई हैं. इसके अलावा यदि आप भारत को देखें तो यहां महंगाई नियंत्रण में है. आने वाले समय में नीतिगत दरें भी कम हो सकती हैं, लेकिन आप कुल मिलाकर देखें कि राजकोषीय घाटे को कम किया जा रहा है, चालू खाता घाटा अच्छी स्थिति में है, मुद्रास्फीति भी नियंत्रण में है. कोई संदेह नहीं है कि भारत ने महामारी के प्रभाव पर पूरी तरह से काबू पा लिया है.
#WATCH | Delhi | Ahead of the presentation of the Union Interim Budget today, KV Subramanian - Executive Director of the IMF and former Chief Economic Advisor to the Government of India says, "Global has still not completely recovered because inflation resulted due to spending… pic.twitter.com/thEIBWTveH
— ANI (@ANI) February 1, 2024
09:20:05 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्रालय से अपने सहयोगी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ संसद भवन के लिए रवाना हो गई हैं.
09:05:53 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले आज अंतरिम बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री के रूप में यह उनका छठा और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा. अंतरिम बजट लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनने तक बीच की अवधि की वित्तीय जरूरतों का ख्याल रखेगा. उसके बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:02:14 AM
India Daily Live पर देखें बजट 2024 को लेकर खास रिपोर्ट....
इस बार बजट में 'का बा'?
— India Daily Live (@IndiaDLive) February 1, 2024
युवाओं को रोजगार 'बा'?
विकास वाली बहार 'बा'?
करदाता को राहत 'बा'?
महंगाई कम की चाहत 'बा'?
बजट का सरल विश्लेषण 'बा'?
देखिए बजट पर सबसे आसान और सटीक विश्लेषण सिर्फ #IndiaDailyLive पर आज दिनभर#Budget2024 #BudgetSession #BudgetwithIDL @ShamsherSLive pic.twitter.com/m2AY7HbqHx
08:46:44 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय अंतरिम बजट पेश करेंगी. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं.
#WATCH दिल्ली | वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय अंतरिम बजट पेश करेंगी। pic.twitter.com/obwTQn2yGH
08:45:18 AM
संसद में अंतरिम बजट 2024 पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं. इसके बाद वे संसद के लिए रवाना होंगी.
#WATCH | Finance Minister Nirmala Sitharaman leaves for the Ministry of Finance in North Block pic.twitter.com/CTzff8X3Pk
— ANI (@ANI) February 1, 2024
07:15:21 AM
क्या है अंतरिम बजटः चुनावी वर्ष के दौरान मौजूदा सरकार पूर्ण बजट पेश नहीं कर सकती है. इसलिए एक अंतरिम बजट जो छोटी अवधि के लिए सरकार के खर्चों और राजस्व के लिए पेश किया जाता है.
अंतरिम बजट में क्या-क्या शामिलः अंतरिम बजट में सरकार के व्यय, राजस्व, राजकोषीय घाटा, वित्तीय प्रदर्शन और कुछ महीनों के अनुमान शामिल होते हैं.
क्या है केंद्रीय बजटः केंद्रीय बजट वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की अनुमानित लागत और खर्चों का वार्षिक वित्तीय विवरण होता है.
कब जारी होगा पूर्ण बजटः लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनेगी. इसके बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा.
07:08:24 AM
राजकोषीय घाटा सरकार की कुल आय और उसके कुल व्यय के बीच का अंतर होता है. इसका मतलब है कि वह धन जो सरकार अपने दैनिक कार्यों को चलाने के लिए उधार लेती है. सीधे शब्दों में कहें तो कम राजकोषीय घाटा आम तौर पर अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा माना जाता है.
07:02:48 AM
केंद्रीय बजट और बजट की तैयारियां बेहद गोपनीय होती हैं. निर्मला सीतारमण आज जो भी घोषणा करेंगी, वो गुप्त रखी जाती हैं. क्योंकि बजट एक गोपनीय दस्तावेज होता है. बजट तैयार करने वाले कर्मचारी भी कई दिनों तक अपने घर नहीं जाते हैं.
07:00:45 AM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा और लोकसभा के संयुक्त अभिभाषण के साथ बुधवार को बजट सत्र की शुरुआत की. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं चार प्रमुख स्तंभों पर टिकी होंगी. ये प्राथमिकताएं युवा, शक्ति, महिला शक्ति, किसान और गरीब हैं.
06:57:12 AM
इनकम टैक्स के अलावा प्रत्यक्ष कर भी होते हैं. इनमें उपहार कर, संपत्ति कर, पूंजीगत लाभ कर आदि टैक्स शामिल होते हैं. कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स भी प्रत्यक्ष कर के दायरे में आता है.
06:54:24 AM