menu-icon
India Daily

LIVE India Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में बारिश से हालात बिगड़े, बाढ़, ट्रैफिक जाम और जलभराव का चौतरफा अटैक

India Weather Live Updates: उत्तर भारत में लगातार बारिश का कहर जारी है, जिससे कई राज्यों में सड़कों पर पानी भर आया है. साथ ही बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. 

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
India Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में बारिश से हालात बिगड़े, बाढ़, ट्रैफिक जाम और जलभराव का चौतरफा अटैक
Courtesy: X (Twitter)

India Weather Live Updates: उत्तर भारत में लगातार बारिश का कहर जारी है, जिससे कई राज्यों में सड़कों पर पानी भर आया है. साथ ही बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी का पानी मजनू का टीला, बुराड़ी जैसे इलाकों में घुस आया है. इस स्थिति में घर जलमग्न हो गए हैं और दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. 

अधिकारियों ने आस-पास के बैराजों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण आगे के खतरों की चेतावनी दी है. जल शक्ति मंत्रालय ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि यमुना नदी का जलस्तर आज 206.90 मीटर तक पहुंचने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में, पिछले कुछ दिनों में कई बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई है, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं. पंजाब में भी स्थिति उतनी ही गंभीर है.

09:23:32 PM

जम्मू-कश्मीर: बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेजी से चल रहा राहत व बचाव कार्य

जम्मू-कश्मीर: पंपोर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान के दौरान लोगों को बचाते भारतीय सेना के जवान


 

08:12:34 PM

पंजाब पुलिस राहत सामग्री पहुंचाने के लिए ड्रोन का कर रही है इस्तेमाल

अमृतसर में पंजाब पुलिस बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है.

07:40:46 PM

अंबाला में बाढ़ के बाद लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया

हरियाणा के अंबाला में घग्गर और टांगरी नदियों का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

07:29:16 PM

दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलभराव

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में गंभीर जलभराव देखा गया। वीडियो शंकर विहार क्षेत्र से है.

 

05:52:36 PM

पंजाब में आई विशानकारी बाढ़ पर शाहरुख खान ने जताई चिंता

पंजाब में आई बाढ़ को लेकर शाहरुख खान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X  पर पोस्ट किया कि पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है. पंजाब का मनोबल कभी न टूटे.

 

05:31:57 PM

दिल्ली में यमुना बाजार के निवासियों को पहुंचाया जा रहा सुरक्षित स्थान

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ आने के कारण यमुना बाजार के निवासियों को एनडीआरएफ जवानों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

 

05:00:53 PM

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण नोएडा के कई हिस्सों में जलभराव

उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है. 

04:50:26 PM

मथुरा: यमुना नदी उफान पर है, वृंदावन के कई आश्रम जलमग्न हो गए हैं

मथुरा में भी यमुना नदी उफान पर है. वृंदावन के कई आश्रम जलमग्न हो गए हैं.

04:34:13 PM

आईजीआई हवाई अड्डे के पास एक हिस्से में बाढ़ आने से ट्रैफिक जाम

दिल्ली में भारी बारिश से जनजीवन ठप्प हो गया है. यहां आईजीआई हवाई अड्डे के पास एक हिस्से में बाढ़ आने से भारी यातायात जाम हो गया है, और तस्वीरों में फंसे वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं.

03:53:02 PM

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आईटीओ बैराज का जायजा लिया

दिल्ली के बाढ़ एवं सिंचाई मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच आज आईटीओ बैराज का जायजा लिया.

03:17:57 PM

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण शिमला में मुख्यमंत्री आवास के पास पेड़ उखड़े

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है. इस वजह से शिमला में मुख्यमंत्री आवास के पास पेड़ उखड़ गए हैं.

02:39:02 PM

शिमला में भारी बारिश का कहर : रामचन्द्र चौक में भूस्खलन, सरकारी आवासों पर गिरे पेड़

शिमला में भारी बारिश की वजह से रामचन्द्र चौक में भूस्खलन और सरकारी आवासों पर पेड़ गिर गए हैं. हादसे में कोई जनहानि नहीं की खबर नहीं है. सड़क यातायात के लिए बाधित हो गई है.

02:22:56 PM

पंजाब संकट के समय सबको मिलकर करनी चाहिए मदद-अनुराग ढांडा

पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछले 4-5 दशकों की सबसे भयावह त्रासदी है. जब भी देश को जरूरत पड़ी, जब भी देश संकट में आया, पंजाब के लोगों ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मदद की. इसलिए, आज जब पंजाब संकट से जूझ रहा है, तो हम सभी को मिलकर उसकी मदद करनी चाहिए.

 

01:38:53 PM

चंडीगढ़ में लगातार बारिश

चंडीगढ़ में लगातार बारिश हो रही है. इस वजह से यहां कई जलाशय उफान है.

 

12:51:01 PM

दिल्ली में कई इलाकों में बनाए गए राहत कैंप

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर यमुना खादर, मयूर विहार फेज-1 में राहत शिविर स्थापित किए गए. 

 

12:09:15 PM

मथुरा के जय सिंह पुरा खादर में निवासियों ने घर किए खाली

12:08:42 PM

जयपुर में बारिश से जलभराव

12:05:26 PM

दिल्ली के बदरपुर का दृश्य, बच्चे को सुरक्षित पार कराता पिता

12:22:35 PM

चिनाब नदी में बाढ़ के कारण क्षेत्र के कई हिस्से जलमग्न

12:03:41 PM

पंजाबी गायक इंद्रजीत सिंह निक्कू बाढ़ राहत कार्यों में हुए शामिल

12:02:53 PM

पुंछ के दो इलाकों में लगातार बारिश से भूस्खलन, मुगल रोड बंद

12:02:18 PM

पंजाब सरकार ने स्कूल, कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रखने की अवधि बढ़ाई: मंत्री हरजोत सिंह बैंस

11:46:58 AM

लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया

11:46:31 AM

यमुना बाजार इलाके में NDRF की टीम तैनात

11:37:11 AM

चंडीगढ़ में भारी बारिश के कारण रोज गार्डन में पानी भर गया

11:36:37 AM

भारी बारिश के कारण अंबाला डीसी कार्यालय में जलभराव देखने को मिला

11:36:18 AM

पूर्वी लद्दाख में लगभग 48 से 72 घंटों से लगातार बारिश हो रही है- IMD निदेशक सोनम लोटस

10:55:35 AM

दिल्ली: भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

10:53:56 AM

किसी को घबराने की जरूरत नहीं है- प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा ने कहा, "किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। ये हमारी गारंटी है कि कोई बाढ़ नहीं आएगी।

10:53:10 AM

भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने ITO बैराज का दौरा किया

10:52:38 AM

श्रीनगर में लगातार बारिश के कारण झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा

09:24:56 AM

श्रीनगर में लगातार बारिश के कारण झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा

09:24:16 AM

भारी बारिश के कारण भद्रवाह में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा

09:23:46 AM

भारी बारिश के कारण भद्रवाह में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा

09:23:16 AM

भारी बारिश के कारण भलेसा, डोडा में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा

09:21:42 AM

पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित

पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिए गए हैं. इस दौरान 1,400 गाव प्रभावित हुए हैं, जिससे अब तक 3,54,626 लोग प्रभावित हुए हैं.

09:20:50 AM

कश्मीर की नदियों में जलस्तर बढ़ा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

09:22:42 AM

हिमाचल प्रदेश भूस्खलन से मरने वालों की संख्या अब तक हुई 6

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर भूस्खलन में तीन और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है.

09:15:05 AM

उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार, इन जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी का आदेश

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. पहाड़ी जिलों में सड़कें टूट गई हैं, पुल बह गए हैं और भूस्खलन से रास्ते बंद हो चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. मौसम विभाग ने 3 सितंबर को फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
 

09:13:53 AM

हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर को दी सहायता

हरियाणा सरकार ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को 5-5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है. मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी की गई इस सहायता का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करना है.

09:12:26 AM

पंजाब यूनिवर्सिटी ने बाढ़ के बीच 1 से 7 सितंबर तक Zero Week किया घोषित

पंजाब में जारी बाढ़ और भारी बारिश के बीच, पंजाब विश्वविद्यालय ने 1 से 7 सितंबर, 2025 तक जीरो वीक घोषित किया है. इस दौरान, यूनिवर्सिटी सभी स्टूडेंट्स, टीचर्स और इम्प्लयॉज के लिए बंद रहेगी. 

09:10:55 AM

आईएमडी ने नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी

मौसम विज्ञान केंद्र ने नोएडा और गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गौतमबुद्ध नगर में भारी बारिश होने की संभावना है. गाजियाबाद में भी  तेज बारिश होने की संभावना है.

09:06:23 AM

भारी बारिश के बीच कश्मीर में आज स्कूल और कॉलेज बंद

कश्मीर में सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे. कश्मीर के डिविजनल ने छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए यह आदेश जारी किया है. 

09:04:05 AM

करनाल शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

08:58:21 AM

यमुना खतरे के निशान से ऊपर

08:49:00 AM

दिल्ली में बारिश का अनुमान

IMD ने आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस साल 31 अगस्त तक 963.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. 1 सितंबर को दिल्ली में 37.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद मंगलवार को 16 मिमी और बारिश हुई, जिससे इस मौसम में कुल बारिश 1,000 मिमी के आंकड़े को पार कर गई.