menu-icon
India Daily

LIVE India Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बाढ़, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

India Weather Live Update: दिल्ली में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. हालात इतने खराब हैं कि लोगों को कुछ खतरे वाली जगह से निकालकर उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है.

India Weather Live Update
Courtesy: X (Twitter)

India Weather Live Update: दिल्ली में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. हालात इतने खराब हैं कि लोगों को कुछ खतरे वाली जगह से निकालकर उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है. कई जगहों पर राहत शिविर आयोजित किए गए हैं. यमुना के बढ़ते जलस्तर ने यमुना बाजार से लेकर गीता कॉलोनी, मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, गढ़ी मांडू जैसी जगहों को बुरी तरह से प्रभावित किया है. अब तक 14,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित  जगहों पर पहुंचाया गया है. देशभर में बारिश और बाढ़ जैसी चेतावनियों और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए…

08:06:30 PM

कालिंदी कुंज में खतरे के निशान से ऊपर यमुना नदी

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कालिंदी कुंज में भी पानी का स्तर बढ़ रहा है.

07:35:41 PM

हरजोत सिंह बैंस ने भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर दी बड़ी अपडेट

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लुधियाना में चल रहे पुल की मरम्मत के काम के चलते छह घंटे के लिए पानी का बहाव अस्थायी रूप से घटाकर 70,000 क्यूसेक कर दिया गया है. मरम्मत पूरी होने के बाद, बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे बढ़ाकर 85,000 क्यूसेक कर दिया जाएगा.

06:27:19 PM

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बाढ़

दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का कहर जारी है. नोएडा सेक्टर 135 के यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई है.

 

03:24:34 PM

भारी बारिश के कारण चिनाब नदी उफान पर

 जम्मू कश्मीर क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण चिनाब नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण सलाल बांध के द्वार खोल दिए गए हैं.

02:25:22 PM

आप विधायक जरनैल सिंह राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना

आप विधायक जरनैल सिंह पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर दिल्ली से रवाना हो हुए.

12:45:28 PM

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन में हुआ बंद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन में मलबा गिरने के कारण बंद हो गया है. इसे दोबारा खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं.

12:28:22 PM

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव के बाद पंप से पानी निकाला जा रहा

10:33:44 AM

कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन में घर ढह जाने की घटना में दूसरे दिन बचाव अभियान जारी

10:33:16 AM

भारी बारिश के कारण यमुना नदी का पानी निचले इलाकों में

09:46:40 AM

सिविल लाइंस इलाके में श्री स्वामीनारायण मंदिर भी जलमग्न

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है. सिविल लाइंस इलाके में श्री स्वामीनारायण मंदिर भी जलमग्न हुआ.

09:46:03 AM

श्रीनगर में झेलम नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी दर्ज

09:45:43 AM

तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद भद्रवाह में धूप खिली

09:45:22 AM

हम 27 अगस्त से फाजिल्का में बचाव अभियान चला रहे हैं- रेख सिंह मीणा

NDRF के सब-इंस्पेक्टर रेख सिंह मीणा ने कहा, "हम 27 अगस्त से फाजिल्का में बचाव अभियान चला रहे हैं.

09:44:42 AM

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

09:19:05 AM

सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से फाजिल्का के आस-पास के गांवों में बाढ़ की स्थिति

09:18:36 AM

हमारी आधारभूत संरचना को काफी नुकसान पहुंचा है- मोहम्मद अलयास खान

09:17:29 AM

भारतीय सेना ने बचाई सैकड़ों ग्रामीणों की जान

09:17:59 AM

यमुना का जलस्तर पहुंचा 207.31 मीटर 

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 207.31 मीटर तक पहुंच गया है. यहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है और इनके लिए राहत शिविर भी बनाए गए हैं.

09:16:59 AM

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार

09:16:36 AM

यमुना नदी उफान पर है पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही

09:14:04 AM

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके जलमग्न