West Bengal New CM Oath Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. बीजेपी के विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बता दें कि शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु के नाम की घोषणा की थी. इसके बाद, सुवेंदु ने राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की और राज्य में पहली बीजेपी नीत सरकार बनाने का दावा पेश किया. बता दें कि यह पहली बार है जब बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव अपडेट जानने के लिए हमारे साथ जुडे रहें.
07:59:06 AM
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
(वीडियो उनके घर के बाहर से है।) pic.twitter.com/NGxja0vmyw
07:56:51 AM
भाजपा के निर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा, "बहुत लंबे समय तक हमें तपस्या करनी पड़ी लेकिन उसका परिणाम आया. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ... देश में कांग्रेस नहीं रही और बंगाल में TMC भी नहीं रहेगी."
#WATCH | कोलकाता: भाजपा के निर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा, "बहुत लंबे समय तक हमें तपस्या करनी पड़ी लेकिन उसका परिणाम आया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ... देश में कांग्रेस नहीं रही और बंगाल में TMC भी नहीं रहेगी। जिस तरह बंगाल में उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया,… pic.twitter.com/MCXQjazCpV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
07:10:44 AM
भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधायक दल के नेता चुने जाने पर कहा, "2021 के बाद उन्होंने(सुवेंदु अधिकारी) जिस प्रकार से सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके जो लड़ाई लड़ी है, वो काबिलीयत तारीफ है..."
#WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधायक दल के नेता चुने जाने पर कहा, "2021 के बाद उन्होंने(सुवेंदु अधिकारी) जिस प्रकार से सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके जो लड़ाई लड़ी है, वो काबिलीयत तारीफ है...हम चाहते हैं कि… pic.twitter.com/0bcoqdLMoH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2026
07:01:39 AM
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री बनेंगे. आईए देखते हैं कि चार मई के चुनावी नतीजों से लेकर शपथ ग्रहण तक का पूरा खेला. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
07:01:15 AM
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है. अमित शाह की मौजूदगी में हुए फैसले के बाद 9 मई 2026 को वे शपथ लेंगे. पार्टी ने अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बंगाल में सत्ता परिवर्तन की नई शुरुआत की है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
07:00:37 AM
सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के संकटमोचक से लेकर बंगाल में भाजपा के मुख्यमंत्री पद तक का एक ऐतिहासिक और रोमांचक सफर तय किया है. कभी ममता के बेहद खास रहे सुवेंदु आज उनके पतन का मुख्य कारण बन गए. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
07:00:11 AM
BJP के सुवेंदु अधिकारी दो सीटों से चुनाव जीते थे, जिसमें नंदीग्राम और भवानीपुर था. सुवेंदु दोनों ही सीटों पर जीते थे. इनके पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है. इनकी उम्र 57 साल है. इनकी घोषित संपत्ति 85.87 लाख रुपये है.
07:00:02 AM
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में BJP विधायक दल का नेता चुना गया है. आज सुवेंदु बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे.