menu-icon
India Daily

LIVE West Bengal Assembly Election 2026 Live Updates: बंगाल में TMC-BJP के बीच कड़ी टक्कर, पीएम मोदी ने की मतदान करने की अपील

West Bengal Assembly Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण आज है. वोटिंग शुरू हो गई है. आज 142 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग की जा रही है. बता दें कि पहली वोटिंग 23 अप्रैल को शुरू हुई थी. इसका वोटर टर्नआउट 91.8% रहा है.

Shilpa Shrivastava
West Bengal Assembly Election 2026 Live Updates: बंगाल में TMC-BJP के बीच कड़ी टक्कर, पीएम मोदी ने की मतदान करने की अपील
Courtesy: Pinterest

West Bengal Assembly Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण आज है. वोटिंग शुरू हो गई है. आज 142 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग की जा रही है. बता दें कि पहली वोटिंग 23 अप्रैल को शुरू हुई थी. इसका वोटर टर्नआउट 91.8% रहा है. मतदान का दूसरा चरण इसलिए अहम है क्योंकि इसमें प्रेसीडेंसी क्षेत्र शामिल है, जिसमें 111 सीटें हैं. यह क्षेत्र 2011 से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक मजबूत गढ़ रहा है. 2021 के चुनावों में, TMC ने यहां 123 सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी, जबकि BJP केवल 18 सीटें ही जीत पाई थी. इस चरण में कई बड़ी और हाई-प्रोफाइल सीटें शामिल हैं, जिनमें भवानीपुर (जहां ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं) और आरामबाग (जो शुभेंदु अधिकारी से जुड़ा है) शामिल हैं. इसमें कोलकाता, हावड़ा और उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना जिलों जैसे घनी आबादी वाले और संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं. बंगाल चुनाव के परिणाम 4 मई को आएंगे.
 

08:14:30 AM

सेंट मैरी चर्च स्कूल पहुंचीं नन 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. नन वोट डालने के लिए सेंट मैरी चर्च स्कूल पहुंचीं.

08:13:04 AM

लोग पूरे जोश के साथ वोट दे रहे हैं- स्वप्न दासगुप्ता 

रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वप्न दासगुप्ता ने कहा, "चुनाव अभी शुरू हुआ है. मैंने वोट दिया और वहां लंबी लाइन थी. यह बहुत अच्छा है. इससे पता चलता है कि बहुत से लोग पूरे जोश के साथ वोट दे रहे हैं."

08:12:02 AM

वोट करें और बंगाल को बदलें- बिमान घोष

पुरसुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिमान घोष ने कहा, "मैं वोटर्स से अपील करता हूं कि वे सुबह बाहर आएं और वोट दें. यह एक त्योहार है. वोट करें और बंगाल को बदलें."

08:10:55 AM

खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दीलिप घोष ने क्या कहा?

खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दीलिप घोष ने कहा, "आज 21 राज्यों में हमारी सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 3 बार प्रधानमंत्री चुना गया. हमारी लड़ाई चलती रहती है."

08:08:45 AM

हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं- महुआ मोइत्रा

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "... हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं। 27 लाख वोटों को कांटा गया है. जिनके नाम वोटर लिस्ट में रह गए हैं, वे सभी 100% वोट देने आएंगे."

08:07:42 AM

महुआ मोइत्रा ने किया मतदान

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 120 पर मतदान किया.

07:40:54 AM

पीएम मोदी ने की लोगों से वोट डालने की अपील

07:38:25 AM

वोटिंग शांति से हो रही है- पवन सिंह

कोलकाता: वोट डालने के बाद भाटपारा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह ने कहा, "बहुत अच्छा लगा. वोटिंग शांति से हो रही है. मुझे उम्मीद है कि यह पूरे दिन शांति से रहेगी. लेकिन मैं लोगों से जल्द से जल्द वोट करने की अपील करना चाहूंगा..."

07:33:33 AM

यह लोकतंत्र का त्योहार है- दिनेश त्रिवेदी 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांग्लादेश में भारत के अगले हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने कहा, "यह लोकतंत्र का त्योहार है. यह हमारी धरोहर है..."

07:32:32 AM

'हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा...'- रत्ना देबनाथ

पानीहाटी: आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा, "हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा. लोग हमें वोट देंगे."

07:31:02 AM

पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने किया मतदान

RG कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने अपना मतदान किया.

07:29:47 AM

दिनेश त्रिवेदी ने डाला वोट

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांग्लादेश में भारत के अगले हाई कमिश्नर, दिनेश त्रिवेदी ने कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला.

07:29:03 AM

मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग वोटर

नादिया में एक बुजुर्ग वोटर की वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकलने में मदद की गई.

07:28:19 AM

पोलिंग बूथ पर पहुंचीं रूपा गांगुली

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचीं.

07:28:08 AM

दूसरे चरण की वोटिंग शुरू

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. 294 मेंबर वाली असेंबली में से, आज बाकी 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

06:54:38 AM

राजेंद्र शिक्षासदन गर्ल्स हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन के बूथ नंबर-20 के बाहर वोटरों की लंबी लाइनें 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए राजेंद्र शिक्षासदन गर्ल्स हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन के बूथ नंबर-20 के बाहर वोटरों की लंबी लाइने दिखीं.

06:54:22 AM

भांगर में मॉक पोल 

साउथ 24 परगना के भांगर में एक पोलिंग स्टेशन पर मॉक पोल चल रहा है. राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

06:54:05 AM

बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 99/161 पर मॉक पोल

कोलकाता साउथ के ऑक्सिलियम कॉन्वेंट स्कूल में, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 99/161 पर मॉक पोल शुरू हो गए हैं.

06:53:51 AM

नादिया में मॉक पोलिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मॉक पोल चल रहे हैं.

06:53:28 AM

शिबपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन 79 पर मॉक पोल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हावड़ा में शिबपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन 79 पर मॉक पोल चल रहा है.

06:53:09 AM

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा  की गई कड़ी

06:50:24 AM

सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग शुरू

आज बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो रही है. इस चरण में 142 सीटों पर वोटिंग की जाएगी.