menu-icon
India Daily

2024 के इस फैशन सीक्रेट्स से बनाएं हर लुक को सुपर ट्रेंडी, आप भी करें ट्राई

2024 Popular Fashion Hacks: हर साल हमें कई तरह के फैशन हैक्स देखने को मिलते हैं जो हमारे स्टाइल और लुक्स को सुधारने में मदद करते हैं. यहां कुछ ऐसे हैक्स दिए जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

princy
Edited By: Princy Sharma
2024 के इस फैशन सीक्रेट्स से बनाएं हर लुक को सुपर ट्रेंडी, आप भी करें ट्राई
Courtesy: Instagram

2024 Popular Fashion Hacks: हर साल फैशन में नए ट्रेंड्स आते हैं. कभी चोकर पहनने का ट्रेंड होता है, तो कभी क्रॉप टॉप्स के साथ जींस या भारी स्वेटर के साथ स्कर्ट्स. इस तरह के फैशन हैक्स ने हमेशा स्टाइल को आसान बनाया है. 

कई बार ऐसा होता है कि ड्रेस पहनने या शूज स्टाइल करने के बाद कुछ कमी सी महसूस होती है और फिर हैक्स का सहारा लिया जाता है. तो चलिए जानते हैं 2024 के कुछ बेहतरीन फैशन हैक्स. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anushka Hazra (@anushkahazraa)

स्वेटर हैक

डिजिटल क्रिएटर अनुशका हाजरा ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार हैक शेयर किया है, जिसमें स्वेटर को बोलेरो स्टाइल में पहना जा सकता है. स्वेटर को उल्टा घुमाकर, उसका गला रबर बैंड से बांधकर, उसे कमर के पास से पहनें. इस तरीके से आप स्वेटर को स्पैगेटी और जींस के साथ स्टाइल कर सकते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shayne Hydn (@shaynehydn)

लॉन्ग ड्रेस

कई बार लंबी ड्रेस सुंदर लगती है, लेकिन उसमें शेप की कमी होती है. अगर आपके पास ऐसी ड्रेस है, तो आप एक रबर बैंड का इस्तेमाल कर उसे शेप दे सकते हैं. ड्रेस के अंदर कमर के पास रबर बैंड लगा कर, आप उसे आसानी से स्टाइल कर सकते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shayne Hydn (@shaynehydn)

दुपट्टे को केप स्टाइल में पहनें

इंस्टाग्राम क्रिएटर इसा बोरा ने दुपट्टे को केप लुक में पहनने का तरीका बताया है. दोनों किनारों को चोकर के साथ पिन कर लें, फिर चोकर को गले में पहनकर दुपट्टे को केप की तरह लटकाएं. यह लुक बेहद स्टाइलिश लगता है.

शर्ट को स्टाइल करें

आप अपनी साधारण शर्ट को भी नया स्टाइल दे सकते हैं. शर्ट के कॉलर पर रिबन बांधें और इसे बाउंड करें. रिबन को अपनी पैंट से मैच करें और आपका लुक हो जाएगा एकदम नया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Megha Sehra (@meghaseehra)

ऑफ-शोल्डर टॉप हैक

ऑफ-शोल्डर टॉप्स में अक्सर यह समस्या होती है कि जब आप हाथ ऊपर करते हैं, तो टॉप कंधे पर चढ़ जाता है. इस समस्या का हल यह है कि आप टॉप की स्लीव्स के साथ लगी रिबन को अंदर की तरफ पिन कर लें.