Tamarind Benefits: इमली में विटामिन ए, बी, सी, ई, के बी6, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं. इससे शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं और परेशानियां भी दूर होती हैं. माना जाता है कि पुरुषों के लिए इमली का सेवन खतरनाक होता है, लेकिन यह बिल्कुल सत्य नहीं है. इमली का सेवन पुरुषों के लिए भी फायदेमंद होता है.
इमली विटामिन सी से भरपूर होती है. इस कारण इसका सेवन पुरुषों में सीमेन क्वालिटी और स्पर्म को बढ़ाती है. पुरुष अगर इमली का सेवन करते हैं तो इससे स्पर्म काउंट में वृद्धि होती है. इसके साथ ही सेक्स लाइफ अच्छी होती है.
इमली में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होती है. इसकी कारण कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रखने में इमली काफी फायदेमंद होती है. इमली में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के गुण होते हैं. इस कारण इमली का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
इमली में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी, ए जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन फ्री रेडिकल्स से आपका बचाव करता है. इसके फेस पैक को स्किन पर लगाने से दाग धब्बे और मुंहासे आदि दूर हो जाते हैं.
दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए आपको इमली का सेवन करना चाहिए. हृदय के स्वास्थ्य के लिए इमली का सेवन काफी फायदेमंद होता है. इमली पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होती है. इस कारण हार्ट हेल्दी रहता है.
अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको इमली के अर्क को बालों पर लगाना चाहिए. इमली का नियमित सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं और बाल झड़ना बंद हो जाते हैं.
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो इमली आपकी काफी मदद कर सकती है. इमली का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.