Ajwain Benefits : अजवाइन में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसके साथ ही इसका सेवन ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द और कई समस्याओं से आपको छुटकारा दिलाता है. इसके साथ ही अजवाइन में मौजूद एसेंशियल ऑयल खाने का स्वाद भी बढ़ाता है. इस मसाले का इस्तेमाल करने से कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं.
अजवाइन में फास्फोरस, फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है.
अजवाइन के बीज में फाइबर और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इस कारण इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. अजवाइन का सेवन दिल से जुड़ीं समस्याओं को भी दूर करता है. अजवाइन में ऐसे एंजाइम होते हैं, जिन्हें थाइमोल कहते हैं. इससे शरीर में कैल्शियम का विस्तार होता है. इस कारण हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अजवाइन अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
अजवाइन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है. इसके साथ ही पाचन क्रिया को भी अच्छा करने में यह काफी मदद करता है. इसक कारण अजवाइन का सेवन करने से वजन कम होता है.
अजवाइन में एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीपैरासिटिक गुण पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन से संक्रमण से बचाव में फायदा करता है.
अजवाइन में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं. इस कारण इसको खाने से स्किन हेल्दी रहती है. इसका उपयोग करने से मुंहासे, एक्जिमा और फंगल इंफेक्शन से राहत दिलाता है.
अजवाइन में मौजूद गामा-टेरपीनिन पेप्टिक अल्सर, डायबिटीज के इलाज में फायदेमंद होता है. इस कारण इसका सेवन जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.