menu-icon
India Daily

मनाली और नैनीताल से हो गए हैं बोर, तो घूमें Darjeeling की ये 4 खूबसूरत जगहें

Tourist Places In Darjeeling: पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग किसी जन्नत से कम नहीं हैं. इसका पता आप वहां के खूबसूरत नजारों से पता लगा सकते हैं. अगर आपको नेचर से बहुत प्यार है तो दार्जिलिंग आपके लिए बेस्ट जगह है. दार्जिलिंग में कई सुंदर जगह हैं जिन्हें देख आपके मन को शांति मिलेगी. चलिए जानते हैं दार्जिलिंग की बेस्ट और खूबसूरत जगहों के बारे में.

India Daily Live
मनाली और नैनीताल से हो गए हैं बोर, तो घूमें Darjeeling की ये 4 खूबसूरत जगहें
Courtesy: Social Media

Places To Visit In Darjeeling: पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां का सुंदर नजारा टूरिस्ट को अपनी ओर खींच ही लेता है. पूरे साल यहां पर टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है. ऐसे में उत्तर भारत के लोग तपती गर्मी से बचने के लिए यहां छुट्टी मनाने जा सकते हैं. सुंदर नजारा और वातावरण के मामले में दार्जिलिंग शिमला और मनाली जैसी जगहों को टक्कर देता है. 

अगर जून की गर्मी में कहीं ठंडी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां की खूबसूरती देख कर आपका मन शांत हो जाएगा और आराम महसूस होगा. आइए जानते हैं दार्जिलिंग उन जगहों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं. 

टाइगर हिल

अगर कभी दार्जिलिंग जाए तो अपने दिन की शुरुआत जल्दी करें और कंचनजंगा पर्वत पर सुंदर सूर्योदय देखने के लिए टाइगर हिल की ओर जाएं. यह नजारा देख कर आपको मंत्रमुग्ध महसूस होगा. टाइगर हिल दार्जिलिंग से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है. 

हैप्पी वैली टी एस्टेट

दार्जिलिंग अपनी चाय के लिए खूब पॉपुलर है. कभी भी दार्जिलिंग जाए तो हैप्पी वैली टी एस्टेट जरूर घूमें. यहां पर आपको काली, हरी, सफेद जैसी कई तरह की चाय देखने तो मिलेगी. ऐसे में  हैप्पी वैली टी एस्टेट जाकर नई चीजों के बारे में जरूर जानें.

दार्जिलिंग रोपवे 

दार्जिलिंग रोपवे एक पॉपुलर टूरिस्ट अट्रैक्शन है. यहां घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. रोपवे आपको भट्टा बासी मंदिर तक ले जाता है, जो एक हिंदू मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है. यहां से आप चाय के बगीचे, वैली और पहाड़ के सुंदर नजारे का आनंद ले सकते हैं. 

बतासिया लूप

स्पाइरल रेलवे लूप से आसपास के पहाड़ों, चाय बागानों और दार्जिलिंग शहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. अगर फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो बतासिया लूप एक बार जरूर घूमने जाएं.